संदेश

अमेरिका ट्रेड शो “एनव्हाई नाउ 2026” EPCH हस्तशिल्पियों के लिए बना मार्केटप्लेस

चित्र
० आशा पटेल ०  नयी दिल्ली | “एनव्हाई नाउ 2026” न्यूयॉर्क, में ट्रेड शो में ईपीसीएच इंडिया पवेलियन का उद्घाटन बिनय श्रीकांत प्रधान, कॉन्सुल जनरल ऑफ इंडिया,न्यूयॉर्क, यूएसए द्वारा किया गया । इस अवसर पर राजलक्ष्मी कदम, कॉन्सुल (ट्रेड) , सीजीआई, न्यूयॉर्क; ईपीसीएच की कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के सदस्य राज कुमार मल्होत्रा एवं के. एन. तुलसी राव; प्रतिष्ठित सदस्य निर्यातक, मास्टर क्राफ्टपर्सन्स तथा ट्रेड विज़िटर्स की उपस्थिति रही । यह आयोजन जैविट्स कन्वेंशन सेंटर, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है । बिनय श्रीकांत प्रधान, कॉन्सुल जनरल ऑफ इंडिया, न्यूयॉर्क, यूएसए ने अन्य अधिकारियों के साथ ईपीसीएच इंडिया पवेलियन का दौरा किया, प्रतिभागियों से बातचीत की तथा शो में भारतीय हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शित विविधता और व्यापक रेंज को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की । उन्होंने ईपीसीएच एवं एक्सपो बाज़ार के बिज़नेस मॉडल में भी विशेष रुचि दिखाई, जो अमेरिकी खरीदारों के लिए सोर्सिंग को आसान बनाने में सहायक है । ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कहा, “एनव्हाई नाउ अमेरिका में भारतीय हस्तशिल्प के लिए एक महत्वप...

नमिता गोखले को मिला बनारस लिट फेस्ट में लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । प्रतिष्ठित लेखिका, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की सह-संस्थापिका और सांस्कृतिक संरक्षिका नमिता गोखले को बनारस लिट फेस्ट में रविवार को भार्तेंदु हरिश्चंद्र लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भाषाओं, पीढ़ियों और विधाओं के संगम से परिभाषित एक असाधारण साहित्यिक वर्ष का शिखर बिंदु माना गया, जो भारतीय साहित्य में उनके बहुआयामी, दीर्घकालिक और प्रभावशाली योगदान को मान्यता देता है। बनारस लिट फेस्ट बुक अवॉर्ड्स अंग्रेज़ी, हिंदी और भारतीय भाषाओं में कथा, कविता, कथेतर और अनुवाद की उत्कृष्ट कृतियों को सम्मानित करते हैं। ये पुरस्कार परंपरा में रचे साहित्यिक मूल्यों के साथ समकालीन यथार्थ के प्रति सजग प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। नमिता ने अंग्रेज़ी में 26 पुस्तकें लिखी हैं, जिनके हिंदी सहित अन्य भाषाओं में भी व्यापक पाठक हैं। उनके साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2021 में अपने ऐतिहासिक उपन्यास 'थिंग्स टू लीव बिहाइंड' के लिए प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर नमिता ने कहा कि “भार्तेंदु हरिश्चंद्र के नाम से...

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में तेल उद्योग डीलरों, वितरकों के साथ सरकार के नेटवर्क सहित पूरे तेल क्षेत्र को शामिल करके पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण जागरूकता पर जोर देने के लिए जन जागरूकता अभियान "सक्षम-2025-26" का आयोजन कर रहा है। यह अभियान 1 से 15 फरवरी तक चलेगा | सक्षम 2026 का उद्घाटन तोतुका सभागार, नारायण सिंह सर्किल पर जनार्दन कुमार, उप मुख्य विस्फोटक नियंत्रक द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनोज कुमार गुप्ता, राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) एवं कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, इंडियन ऑइल कार्पोरेशन लिमिटेड राजस्थान ने जनता और विशेषकर बच्चों से उपलब्ध ऊर्जा का कुशल और रूढ़िवादी तरीके से उपयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने बच्चों को पेट्रोलियम संरक्षण में प्रमुख भूमिका निभाने की सलाह दी ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो | अभियान के समारोह को मनोज कुमार गुप्ता ने वर्तमान परिदृश्य में तेल और गैस संरक्षण की आवश्यकता और अपार संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि तेल गेस के मितव्ययी उपयोग से बेहतर तरीकों को अपनाकर देश में पेट्रोलियम उत्पाद की ...

सीएमए जयपुर चैप्टर ने मनाया अपना 58वां स्थापना दिवस

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के जयपुर चैप्टर ने अपना 58 वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय बजट 2026 का लाइव प्रसारण एवं बजट पर विस्तृत चर्चा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीएमए दीप्तांशु पारीक द्वारा किया गया |  जयपुर चैप्टर की अध्यक्षा सीएमए पूर्णिमा गोयल ने जयपुर चैप्टर की निरंतर प्रगति, अब तक की उपलब्धियों, वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन तथा सदस्यों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। इस अवसर पर सीएमए राकेश यादव, अध्यक्ष नॉर्थ इंडिया रीजनल काउंसिल ने संस्थान एवं NIRC द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके महत्व एवं भविष्य की दिशा पर अपने विचार साझा किए। सदस्यों ने केंद्रीय बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं, आर्थिक नीतियों तथा उनके व्यावसायिक एवं आर्थिक प्रभावों पर गहन एवं सार्थक विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर बजट के विभिन्न पहलुओं को पेशेवर दृष्टिकोण से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में समिति सदस्य सीएमए गोविंद शर्मा एवं सीएमए वर्तिका टाड़ी भी उपस्थित र...

Jaipur AU Marathon युवाओं के हर सपने को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्र...

चित्र

Little India Foundation : बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित,दिया सम्मान

चित्र

मुख्यमंत्री शर्मा ने जयपुर में दिखाई एयू मैराथन को हरी झण्डी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रातः जल्दी उठकर दौड़ने और व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है तथा पूरे दिन शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को धरातल पर उतारने के लिए स्वस्थ जीवन शैली एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से व्यायाम को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाकर देश-प्रदेश के विकास में योगदान देने की अपील की। शर्मा जयपुर में आयोजित एयू जयपुर मैराथन में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के उज्जवल भविष्य के लिए युवा एक महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं तथा देश-प्रदेश के युवा हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों को आगे बढ़ाकर प्रधानमंत्री देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने गत 2 वर्षों में युवाओं के लिए खेल, रोजगार, कौशल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अवसर उपलब्ध कराए हैं। इससे हमारा युवा रोजगार प्राप्त करने के साथ रोजगार प्रदाता भी बन रहा है। उन्होंने कह...

फिक्की राजस्थान ने केंद्रीय बजट 2026–27 का किया स्वागत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की), राजस्थान राज्य परिषद ने केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए कहा है कि यह बजट अवसंरचना विकास, विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा, पर्यटन तथा रोजगार सृजन पर निरंतर फोकस के साथ सतत आर्थिक विकास के लिए एक सशक्त आधार प्रदान करता है। बजट पर फिक्की राजस्थान राज्य परिषद के चेयरमैन एवं कजारिया सेरामिक्स लिमिटेड के चेयरमैन अशोक कजारिया ने कहा कि पूंजीगत व्यय, निवेश आधारित विकास, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस तथा कौशल विकास पर बजट का विशेष जोर राज्यों सहित राजस्थान के उद्योग जगत के लिए सकारात्मक गति पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि वस्त्र, रसायन, हथकरघा, हस्तशिल्प तथा डेटा सेंटर पर फोकस से राज्य को विशेष लाभ मिलेगा। फिक्की राजस्थान राज्य परिषद के सह-अध्यक्ष एवं शाहपुरा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा ने कहा कि टूरिस्ट गाइड्स के अप-स्किलिंग, राष्ट्रीय आतिथ्य संस्थान की स्थापना, नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड तथा मेडिकल वैल्यू ट्रैवल को बढ़ावा देना पर्यटन क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम हैं। यह क्षेत्र रोजगार स...

चित्रकार चंद्रप्रकाश की पुस्तक शौर्य और शहादत को सलाम का लोकार्पण

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। कलमकार मंच के तत्वावधान में राजस्थान चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में सुप्रसिद्ध चित्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता की पुस्तक “शौर्य और शहादत को सलाम” का लोकार्पण किया गया। यह आयोजन केवल एक पुस्तक विमोचन नहीं, बल्कि देश के अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सामूहिक स्मृति का भावपूर्ण उत्सव सा बन उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि शहीदों के चित्र बनाकर उन्हें उनके परिजनों को भेंट करना चंद्रप्रकाश गुप्ता का अत्यंत स्तुत्य, संवेदनशील और अनुकरणीय कार्य है। आज के समय में जब हम आज़ाद, भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को धीरे-धीरे भुलाते जा रहे हैं, ऐसे निष्ठुर और उपभोक्तावादी माहौल में चंद्रप्रकाश गुप्ता का यह रचनात्मक कर्म अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। राजेश्वर सिंह ने कहा कि बिना किसी लोभ-लालच के निस्वार्थ भाव से एक अकेला कलाकार पिछले कई दशकों से इस “महायज्ञ” में निरंतर आहुति दे रहा है यह अपने आप में हमारे सामाजिक और नैतिक जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद...

जैसलमेर मरू महोत्सव में पहुंचे देश-विदेश के हजारों सैलानी

चित्र
० आशा पटेल ०   जैसलमेर। थार मरुस्थल की सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले जैसलमेर मरू महोत्सव का समापन परंपरागत रूप से माघ पूर्णिमा के दिन संपन्न हुआ। यह 47वां डेजर्ट फेस्टिवल पर्यटन और संस्कृति दोनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण रहा।  राजस्थान पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़  ने बताया कि बीते तीन वर्षों से पोकरण को महोत्सव में शामिल किया गया है और अब इसका स्वरूप चार दिवसीय हो चुका है, जिससे आयोजन का दायरा जैसलमेर तक सीमित न रहकर पूरे मरुक्षेत्र तक विस्तारित हुआ है। पर्यटन आयुक्त ने कहा कि मरू महोत्सव का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं, बल्कि मरुस्थलीय विरासत को संरक्षित करते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस वर्ष भी महोत्सव की शुरुआत पोकरण से की गई, जहां धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्रा और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रमों का आगाज हुआ। पोकरण के बाद आयोजन जैसलमेर पहुंचा, जहां गड़ीसर झील, शहीद पूनम सिंह स्टेडियम, डेडानसर स्टेडियम, सम, लाखमणा और खुड़ी सैंड ड्यून्स सहित विभिन्न स्थलों पर सांस्कृतिक, पारंपरिक और खेलकूद प...