संदेश

मार्च 23, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फैशन वीक में ARCH कॉलेज ने प्रस्तुत की ‘वियरेबल आर्ट’

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : ARCH कॉलेज ऑफ डिज़ाइन एंड बिज़नेस के डिज़ाइनर्स ने Popnosis नामक एक सर्रियल और अनुभवात्मक प्रस्तुति फैशन वीक में दी, जिसका आयोजन जयपुर मैरियट होटल में हुआ। पारंपरिक एवं आधुनिक टेक्सटाइल्स और तकनीकों, जीवंत लेयरिंग तथा बोल्ड अवां-गार्ड सिल्हूट्स के संगम से तैयार इस कलेक्शन ने ‘वियरेबल आर्ट’ को समकालीन डिज़ाइन भाषा में प्रस्तुत किया। यह प्रस्तुति ARCH के नवाचार, सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव और सजग रचनात्मकता के दृष्टिकोण को दर्शाती है। ARCH के ज्वेलरी डिज़ाइन के विद्यार्थियों ने भी अपने कलेक्शन को परिधानों के साथ प्रस्तुत किया, जिसने पूरे शो को समकालीन और कॉन्सेप्ट-ड्रिवन एक्सेसरीज़ के माध्यम से और समृद्ध किया। संस्थापक एवं निदेशक अर्चना सुराना ने कहा, “Popnosis, ARCH की उस सोच का जीवंत उदाहरण है, जहां युवा प्रतिभाओं को निडर होकर प्रयोग करने, पारंपरिक शिल्प से जुड़ने और अर्थपूर्ण, साहसिक व मौलिक समकालीन सृजन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस कलेक्शन को छात्र डिज़ाइनर्स सुकन्या, सृष्टि, साक्षी, मानवी, कृतिका, अंजनी, सृष्टि और पूर्वा द्वारा प्रस्तुत किया गया।...

झोला अभियान TEDx लुधियाना तक : डॉ. अनुभा पुंडीर ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून : आज जब पूरी दुनिया प्लास्टिक प्रदूषण और माइक्रोप्लास्टिक के खतरे से जूझ रही है, ऐसे समय में प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने अनोखे अभियान से वैश्विक मंच पर भारत की आवाज़ बुलंद की। डॉ. अनुभा पुंडीर ने TEDx लुधियाना (TEDx GNDEC) के मंच पर अपने “झोला अभियान” के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और व्यवहार परिवर्तन का सशक्त संदेश दिया। TEDx टॉक में डॉ. पुंडीर ने बताया कि प्लास्टिक और पॉलिथीन केवल पर्यावरण को ही नहीं, बल्कि हमारे शरीर को भी नुकसान पहुँचा रहे हैं। माइक्रोप्लास्टिक अब पानी, भोजन और हवा के माध्यम से हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि अगर हम अपनी आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करें जैसे कपड़े का झोला अपनाएँ तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ पृथ्वी बनाई जा सकती है। डॉ. अनुभा पुंडीर वर्तमान में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही वे रघुकुल आर्यावर्त NGO की वाइस प्रेसिडेंट के रूप में समाज में जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं। एक योगाचार्या के रूप में वे मानसिक स्वास्थ्य जाग...

गढ़वाल हितैषिणी सभा पहुंची अपने वरिष्ठ सदस्यों के द्वार

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : अपने वरिष्ठ सदस्यों की सुध लेने की योजना के तहत गढवाल हितैषिणी सभा पदाधिकारियों ने सभा के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व पदाधिकारी पूर्व सी.बी.आई. निरीक्षक 93 वें वर्षीय महिताब सिंह रावत के मयूर विहार फेज-2 स्थित आवास पर जाकर उनकी कुशल-क्षेम लेकर उन्हें सभा के श्रीदेव सुमन वरिष्ठ सदस्य सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर महिताब सिंह रावत की धर्मपत्नी श्रीमती देवश्वरी रावत, इन्कमटैक्स अधिकारी पुत्र राजेश सिंह रावत व पौत्र कार्तिकेय रावत भी उपस्थित रहे। महिताब सिंह रावत ने सभा में अपने कार्यकाल के अनुभव शेयर किये। सन् 1993 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी.नरसिम्हा राव ने सीबीआई में रावत की सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें पुलिस पदक से भी सम्मानित किया था।  रावत गढ़वाल हितैषिणी सभा की अपने वरिष्ठ सदस्यों के घर पर जाकर उनके सुध लेने जैसे कार्य की सराहना की। महिताब सिंह रावत के दोनों पुत्र जितेन्द्र सिंह रावत व राजेश सिंह रावत भी गढ़वाल हितैषिणी सभा के सदस्य हैं। रावत की तीन शादि-शुदा बेटियां श्रीमती लक्ष्मी रावत श्रीमती सुनीता बिष्ट व श्रीमती प्रभा चौहान तथा ...

5 अप्रैल को दिल्ली में होगा उत्तराखंड दिव्यांग लोक कला उत्सव

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : उत्तराखंड सदन चाणक्यपुरी दिल्ली में उत्तराखंड समाज की बैठक में भाजपा के गाजियाबाद महानगर में मंत्री प्रमिला राणा, नोएडा महानगर में जिला मंत्री पुष्पा रावत, खोड़ा नगर पालिका परिषद पार्षद हेमंत जोशी, घड़ौली दिल्ली मण्डल अध्यक्ष रेखा चौहान को शॉल एवं माला पहना कर स्वागत किया गया साथ ही 5 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले उत्तराखंड दिव्यांग लोक कला उत्सव की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था के साथ रवीशा फाउंडेशन, का विशेष योगदान है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान ने बताया कि दिव्यांग प्रतिभाओं की टीम दूरस्थ पहाड़ों से यहां पहुंचेगी। दिव्यांग प्रतिभाओं के उत्थान एवं कल्याणार्थ उत्तराखंड दिव्यांग लोक कला उत्सव "हुनर है तो कदर है" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके सहयोगी घुघुती फाउंडेशन, स्वथान NGO, महावेला सनराइज ,महिला सेवा शक्ति फाउंडेशन,मुख्य कोऑर्डिनेटर राजेंद्र चौहान, पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था तथा राखी बिष्ट रविशा फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से इसे भव्य बनाया जाएगा। बैठक के दौरान दिल्...