संदेश

मार्च 20, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हेल्थ मैनेजमेंट एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी और शोभित यूनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी और शोभित यूनिवर्सिटी ने तीन साल का एमओयू साइन किया है। इसका उद्देश्य हेल्थ मैनेजमेंट क्षेत्र में शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देना है, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें। एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट्स, फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम और छात्र गतिविधियों के जरिए आपसी तालमेल को मजबूत करेंगे। साथ ही, वर्कशॉप, सेमिनार और ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित कर नवाचार और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने बताया, “हमारा मानना है कि हेल्थ सेक्टर की बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए इस तरह का आपसी सहयोग बेहद जरूरी है। यह साझेदारी न सिर्फ छात्रों और फैकल्टी के लिए सीखने के बेहतर अवसर पैदा करेगी, बल्कि हेल्थकेयर सिस्टम के लिए नवाचार और साक्ष्य-आधारित समाधान विकसित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।” आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी और शोभित यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. रणजीत सिंह ने इस एमओयू पर औपचारिक हस्ताक्षर कर साझेदारी की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने नव वर्ष और राजस्थान दिवस पर 207 बसों को दिखाई हरी झंडी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के अवसर पर अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राज्य पथ परिवहन निगम की 207 नवीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नवीन बसों के संचालन से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और सुदृढ़ होगी तथा आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं भी मिल सकेंगी। शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 30 मार्च 1949 को भारतीय नववर्ष की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र इन्द्रयोग में वृहद् राजस्थान की स्थापना की थी। इसीलिए हमारी सरकार ने चैत्र शुल्क प्रतिपदा पर ही राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में इस वर्ष 19 मार्च को यह दिवस पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर गत कई दिनों से विभिन्न राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।  शर्मा ने कहा कि हमने गत सवा दो सालों में राज्य के हर क्षेत्र में व...

ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में इंडियन इनोवेशन प्रोग्राम के अंतर्गत “फ्लेवर ऑफ इंडिया” कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
0 Asha Patel 0  जयपुर। ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के ज्ञान विहार होटल प्रबंधन संस्थान में इंडियन इनोवेशन प्रोग्राम के अंतर्गत “फ्लेवर ऑफ इंडिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मॉकटेल ऑफ इंडिया के माध्यम से नवाचार एवं पारंपरिक स्वाद को बढ़ावा देना था। यह आयोजन डॉ. मनीष शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संचालन एवं आयोजन में शेफ डॉ. कुलदीप सिंह तथा लोकेश कुमार का योगदान रहा। कार्यक्रम में जूरी सदस्य के रूप में सनो‍गीता राठौड़ सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया और मॉकटेल की नवीनता एवं आकर्षक प्रस्तुति का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक स्वाद के साथ आधुनिक तकनीकों का समावेश करते हुए अपने मॉकटेल को विशेष रूप से प्रस्तुत किया। ज्ञान विहार विश्वविद्यालय) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निम्स विश्वविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया