संदेश

मार्च 18, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है : बीके ऊषा दीदी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मनमोहिनीवन स्थित ग्लोबल ऑडिटोरियम में रेडियो मधुबन द्वारा महिलाओं के लिए कार्यक्रम एवं स्नेह मिलन आयोजित किया गया। इसका विषय था "स्वतंत्र स्वर: हर नारी का अधिकार, नशा मुक्त परिवार"। इसके माध्यम से समाज में महिलाओं की सशक्त भागीदारी और नशामुक्त समाज की नींव रखने का आह्वान किया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राजयोगिनी उषा दीदी ने आध्यात्मिक सशक्तिकरण पर कहा कि नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है। जब एक नारी मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वतंत्र होती है, तो वह पूरे परिवार को व्यसनों से मुक्त कर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करती है। मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसीलाल शाह ने स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से 'नशा मुक्त परिवार' की अनिवार्यता को समझाया, ताकि आने वाली पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन सके। सीडीपीओ योशिता कल्ला ने सरकारी योजनाओं और महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर कहा ...

नीता अंबानी ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  भुवनेश्वर :  नीता एम. अंबानी को ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. मोहन मुनासिंघे और KISS, KIIT एवं KIMS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट मानवीय प्रयासों और सामाजिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया, विशेष रूप से शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, ग्रामीण परिवर्तन, कला एवं संस्कृति तथा रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में। इस समारोह में 40 हज़ार आदिवासी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्होंने पारंपरिक नृत्य और प्रस्तुतियों के साथ श्रीमती अंबानी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

जियो पेमेंट्स बैंक ने शुरू की UPI आधारित कैश विड्रॉल सर्विस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (JPBL) ने UPI आधारित कैश विदड्रॉल सेवा शुरू करने की घोषणा की है। जिसके तहत ग्राहक अब बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट टचपॉइंट्स पर QR कोड स्कैन कर नकद निकाल सकेंगे। मतलब बिना डेबिट कार्ड और पारंपरिक ATM न होने के बाद भी ग्राहक अपना पैसा निकाल सकेंगे। बैंक के अनुसार, नई सेवा खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जहां ATM पहुंच सीमित है। ग्राहक अपने UPI ऐप के माध्यम से ट्रांजैक्शन ऑथराइज कर आसानी से नकद प्राप्त कर सकेंगे। जियो पेमेंट्स बैंक ने कहा कि कार्डलेस कैश विड्रॉल सुविधा डिजिटल भुगतान और नकद उपयोग के बीच की दूरी को कम करेगी तथा पहली बार डिजिटल भुगतान अपनाने वाले उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और सहायक वातावरण में UPI अनुभव प्रदान करेगी। बैंक का कहना है कि अपने डिजिटल भुगतान इंफ्रास्ट्रक्चर और लास्ट-माइल बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट नेटवर्क के जरिए यह पहल देश में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, नकद-निर्भर वर्गों तक UPI का विस्तार करने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ...

लोक कलाकार फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों पर झूमे लोग

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : उत्तराखंड सांस्कृतिक मंच, बुराड़ी द्वारा उत्तराखंड के पारंपरिक लोक-पर्व फूलदेई के उपलक्ष्य में बुराड़ी स्थित उत्तराखंड पार्ट-2 (समृद्धि खेल परिसर के निकट) में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न संगठनों, महिला कीर्तन मंडलियों, सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, बच्चों एवं मातृशक्ति ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत करते हुए गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार की अकादमी एवं उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच का विशेष सहयोग रहा। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार फौजी ललित मोहन जोशी, जिनके लोकप्रिय गीत ‘राइफल मेरी कानी मा’, ‘हे दीपा’ और ‘टक टका टक’ पर जनसमूह झूम उठा। उनके साथ दिलीप रावत, शगुन उनियाल एवं कृपाल उप्रेती के निर्देशन तथा मोती शाह के संगीत संयोजन में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डी.पी.एम.आई. एवं उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच द्वारा संचालित कक्षाओं...

नदी में कचरा फेंकने के विरोध में छात्रों का आंदोलन जारी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  लोणी-काळभोर (पुणे) : पुणे शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली मुळा-मुठा नदी में पिछले कई वर्षों से लोणी-काळभोर, कदमवाकवस्ती ग्राम पंचायत तथा आसपास के कुछ गांवों द्वारा प्रतिदिन कचरा डाले जाने के विरोध में एमआईटी शैक्षणिक परिसर के छात्रों का ‘कचरा बंद’ आंदोलन पांचवें दिन भी जारी । इसके परिणामस्वरूप दोनों ग्रामपंचायत क्षेत्रों की बस्तियों में कचरा न उठाए जाने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहे इस मुद्दे के विरोध में छात्रों ने सबसे पहले 4 मार्च को विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर ‘कचरा बंद’ आंदोलन करते हुए ग्राम पंचायतों के कचरा ढोने वाले ट्रैक्टरों को परिसर से नदी की ओर जाने से रोक दिया था। इसके बाद पुलिस उपायुक्त की मध्यस्थता में छात्रों ने संबंधित ग्रामपंचायतों को समस्या के समाधान के लिए सात दिनों की समय सीमा दी थी।  समय सीमा समाप्त होने के बावजूद नदी में कचरा डालना जारी रहने पर छात्रों ने 13 मार्च को फिर से आंदोलन शुरू करते हुए विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर कचरा वाहनों को रोक दिया। आंदोलन शु...

पाली में ‘पानी और लैंगिक समानता’ पर सम्मेलन, जल संरक्षण व महिला सशक्तिकरण पर जोर

चित्र
० आशा पटेल ०  पाली। ग्रामीण विकास विज्ञान समिति (GRAVIS) द्वारा “वॉटर एंड जेंडर इक्वालिटी” परियोजना के अंतर्गत  कृषि विज्ञान केंद्र, पाली में एक सॉलिडेरिटी कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में GRAVIS के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर महितोष बागोरिया ने संस्था के बारे में बताया कि GRAVIS पिछले चार दशकों से ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास हेतु कार्यरत एक अग्रणी संस्था है। यह संस्था गांधीवादी विचारधारा पर आधारित होकर सहभागितापूर्ण विकास, समानता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देती है। GRAVIS ग्रामीण पुनर्निर्माण के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी के साथ नवाचार आधारित दृष्टिकोण अपनाती है तथा पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर आत्मनिर्भर ग्रामीण समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। वर्तमान में संस्था 2500 गांवों में लगभग 2.7 लाख समुदाय सदस्यों के साथ जल सुरक्षा, कृषि एवं पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामुदायिक सशक्तिकरण, अनुसंधान एवं वकालत जैसे पांच प्र...

बीएमसीएचआरसी व सेना के बीच एमओयू,आशा स्कूल को 15 लाख के उपकरण भेंट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा एंटरटेनमेंट पैराडाइज के बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में भारतीय सेना के साथ एक समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिण पश्चिमी कमान रहे। इस अवसर पर भारतीय सेना के अधिकारियों का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह,जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिण पश्चिमी कमान, श्रीमती बरिंदरजीत कौर, क्षेत्रीय अध्यक्षा, AWWA, दक्षिण पश्चिमी कमान; तथा मेजर जनरल अमर रामदासानी, प्रशासन, दक्षिण पश्चिमी कमान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हुए एमओयू का उद्देश्य कैंसर उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करना तथा सेना के कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। एमओयू के तहत जरूरत पड़ने पर बीएमसीएचआरसी द्वारा सेवारत सेना कर्मियों, उनकी पत्नियों और बच्चों को कैंसर होने की स्थिति में मुफ्त उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।  इसके साथ ही अस्पताल में संचालित DNB सहित अन्य शै...

जवाहर कला केंद्र में खेला गया विश्व का पहला नाटक समुद्र मंथन

चित्र
० आशा पटेल ०    जयपुर।  राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा राजस्थान दिवस के अवसर पर जवाहर कला केंद्र में नाटक समुद्र मंथव खेला गया। इस अवसर पर प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी) के रंगमंडल के निर्देशक चितरंजन त्रिपाठी के निर्देशन में खेले गए इस नाटक में 100 से अधिक कलाकारों ने अभिनय किया। इस नाटक की खास बात यह भी रही की पौराणिक कथा को नाट्य शास्त्र के जनक भरतमुनि द्वारा विश्व की पहली नाट्य प्रस्तुति माना जाता है। नाटककार आसिफ़ अली ने एक महाकाव्य को बहुत ही ख़ूबसूरती से समसामयिक घटनाचक्र से जोड़ने का काम किया। नाटक की शुरुआत ही इस बात से होती है कि हमें आख़िरकार नाटक से क्या मिलेगा ?  हम अपने जीवन के अन्य ज़रूरी विषयों पर मंथन करने के जगह कला, साहित्य और नाटकों पर मंथन क्यों करें? जिसका उत्तर हमें नाटक के अंत में मिलता है।गौरतलब है कि इस नाटक की देश भर में पच्चीस से अधिक प्रस्तुतियां हो चुकी हैं। निर्देशक चित्तरंजन त्रिपाठी का निर्देशकीय कौशल पूरे नाटक में बार-बार उभर कर आता है। एक बड़े से स्क्री...