पूज्य सिंधी पंचायत व सिंधु समाज वेलकम ग्रुप ने मनाया चेतीचंड महोत्सव
० आशा पटेल ० जयपुर | पूज्य सिंधी पंचायत एव सिंधु समाज वेलकम ग्रुप सांगानेर के तत्वावधान में 11 वे विशाल चेतीचंड महोत्सव एवं शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकली गई | पीयूष बचानी सर्व समाज सेवी एव मीडिया प्रभारी ने बताया कि पंडित मनोज द्वारा गणेश जी का पूजन किया गया | श्री अमरापुर दरबार जयपुर के संत मोहनलाल महाराज ( संत मोनूराम साईं ) एव संत मंडली का पूज्य सिंधी पंचायत सांगानेर के अध्यक्ष उत्तम चंद बचानी एव समस्त कार्यकारिणी ने माला पहनाकर स्वागत किया | संत मोनूराम साईं एव संत मंडली ने भगवान श्री झूलेलाल की पूजा अर्चना कर ध्वजा वंदन किया, आरती कर हरि झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया |इस शोभायात्रा में हाथी, घोड़े ,ऊठ के साथ राजस्थान के मशहूर बेंड सिंधी शहनाई , गणेश भगवान , झूलेलाल एवं पूज्य बहिराणा साहब, संत कवरराम , सतगुरु साईं टेहूराम , शहीद हेमू कालाणी, शिव परिवार , माता रानी शेर पर सवार , काली माता , राधा कृष्ण , रामलला ,बाहुबली हनुमान , वानर सेना ,बड़ा नंदी पर शिव सवार, अगोरी एव गोरिल्ला एव मंकी मेन आकर्षण का केंद रहे | इस कार...