संदेश

मार्च 24, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आईआईटी मंडी ने मल्टी-ट्रैक समर रेजिडेंशियल प्रोग्राम ‘हिमशिखर 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

चित्र
0 संवाददाता द्वारा ०   मंडी : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी (आईआईटी मंडी) अपने सेंटर फॉर कंटिन्यूइंग एजुकेशन (CCE) के माध्यम से अपने पहले 2-महीने के समर रेजिडेंशियल प्रोग्राम ‘हिमशिखर 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। यह प्रोग्राम छात्रों और युवा पेशेवरों को उभरती प्रौद्योगिकियों और उद्यमिता के क्षेत्र में उद्योग-अनुकूल कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जिससे अकादमिक और उद्योग के बीच की खाई को पाटा जा सके। यह प्रोग्राम प्रतिभागियों को आईआईटी मंडी परिसर में रहकर सीखने का एक अनुभव प्रदान करता है, जहां वे फैकल्टी और उद्योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य करेंगे। कुल 190 घंटे के इस संरचित कार्यक्रम में 100 घंटे फैकल्टी द्वारा संचालित सत्र, 50 घंटे पीएचडी स्कॉलर्स द्वारा ट्यूटोरियल सत्र, और 40 घंटे उद्योग विशेषज्ञों द्वारा सत्र शामिल हैं। उभरती प्रौद्योगिकियों में पाँच ट्रैक : एआई के साथ सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट: यह ट्रैक सॉफ्टवेयर विकास की मूलभूत अवधारणाओं को एआई आधारित क्षमताओं के साथ जोड़कर बुद्धिमान एप्लिकेशन विकसित करने पर केंद्...

ICAI जयपुर द्वारा बैंक ऑडिट सेमिनार में विशेषज्ञों ने किया मंथन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ऑडिटिंग एंड अश्योरेंस स्टैंडर्ड्स बोर्ड के तत्वावधान में ICAI की जयपुर शाखा द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सीए सदस्यों के लिए बैंक ऑडिट विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा, विधायक (सिविल लाइन्स), रहे। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बैंक ऑडिट की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलते वित्तीय परिवेश में बैंक ऑडिट केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि वित्तीय प्रणाली की सुदृढ़ता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने वाला एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।  सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए सतीश कुमार गुप्ता ने बैंक ऑडिट की बदलती आवश्यकताओं और वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की भूमिका पर विचार साझा किए। उन्होंने डिजिटल एवं तकनीक-आधारित बैंकिंग वातावरण में ऑडिट की बढ़ती महत्ता, सटीकता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर जोर दिया। जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए राजा मोरध्वज शर्मा ने कहा कि बैंक ऑडिट एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत बैंक के वित्तीय वि...

राजस्थान कांग्रेस द्वारा संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान प्रारम्भ होगा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी नवगठित ग्राम पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किये जायेंगे तथा सभी नगर निकायों के वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। 01 अप्रेल से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान प्रारम्भ होगा जिसके तहत् सभी वार्डों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर अध्यक्ष नियुक्त होकर 21 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। उक्त घोषणा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुये की।  डोटासरा ने कहा कि राजस्थान सरकार जान-बूझकर हार के डर से प्रदेश में नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव नहीं करवा रही है, किसी भी बहाने से इन्हें टालने का कार्य लगातार किया जा रहा है। राज्य सरकार ने जान-बूझकर देरी से राज्य में ओबीसी प्रतिनिधित्व आयोग का गठन किया, उन्हें संसाधन नहीं दिये और अब उनकी रिपोर्ट नहीं आने का बहाने बनाकर न्यायालय आदेश के बावजूद नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव टालने का कार...