सीएमए जयपुर चैप्टर ने मनाया अपना 58वां स्थापना दिवस
जयपुर | द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के जयपुर चैप्टर ने अपना 58 वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय बजट 2026 का लाइव प्रसारण एवं बजट पर विस्तृत चर्चा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीएमए दीप्तांशु पारीक द्वारा किया गया |
जयपुर चैप्टर की अध्यक्षा सीएमए पूर्णिमा गोयल ने जयपुर चैप्टर की निरंतर प्रगति, अब तक की उपलब्धियों, वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन तथा सदस्यों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। इस अवसर पर सीएमए राकेश यादव, अध्यक्ष नॉर्थ इंडिया रीजनल काउंसिल ने संस्थान एवं NIRC द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके महत्व एवं भविष्य की दिशा पर अपने विचार साझा किए।

सदस्यों ने केंद्रीय बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं, आर्थिक नीतियों तथा उनके व्यावसायिक एवं आर्थिक प्रभावों पर गहन एवं सार्थक विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर बजट के विभिन्न पहलुओं को पेशेवर दृष्टिकोण से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में समिति सदस्य सीएमए गोविंद शर्मा एवं सीएमए वर्तिका टाड़ी भी उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में सदस्यों द्वारा केक काटकर जश्न मनाया।
टिप्पणियाँ