संदेश

Rajasthan CM Says....

चित्र
 

वॉटर बॉडीज़ को विकसित करने हेतु वूमेन लीडरशिप की ज़रूरत : डॉ. मुहम्मद जुनैद

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर।अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीडिया महिला कर्मियों के लिए फ्यूचर सोसाइटी एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनिसेफ के चीफ के.एल. राव ने राजस्थान में जल संरक्षण के प्रयासों में महिला मीडिया कर्मियों की भूमिका को बेहद जरूरी बताया। जल, जलवायु परिवर्तन और बच्चों के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मीडिया की भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से “जर्नलिस्ट्स फॉर वॉटर सिक्योरिटी: मीडिया डायलॉग ऑन वॉटर, क्लाइमेट एंड चिल्ड्रेन” विषय पर इस कार्यशाला का आयोजन 22 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस की अहमियत समझने के लिए किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की महिला पत्रकारों ने भाग लेते हुए जल संरक्षण और जल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। यूनिसेफ राजस्थान के वॉश स्पेशलिस्ट रूषभ हिमानी ने अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस 2026 की थीम “जल और लैंगिक समानता – जहाँ जल बहता है, समानता पनपती है” के बारे में जानकारी देते हुए राजस्थान के संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंन...

आईसीएसआई जयपुर चैप्टर में “सशक्त महिलाएं,सशक्त राष्ट्र” मनाया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | आईसीएसआई जयपुर चैप्टर ने “सशक्त महिलाएं, सशक्त राष्ट्र” थीम विषय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का एक समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राखी राठौड़ रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. अल्पना कटेजा, आईसीएसआई के पूर्व अध्यक्ष सीएस डॉ. श्याम अग्रवाल , आईसीएसआई के एनआईआरसी के सचिव, सीएस राहुल शर्मा केंद्रीय परिषद के सदस्य सीएस सुरेश पांडे जी उपस्थित रहे। चैप्टर के अध्यक्ष सीएस सुमित श्योरान द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया।  पैनल चर्चा “रिज़िलिएंस एंड रिइन्वेंशन: वीमेन शेपिंग ए न्यू एरा” विषय पर हुई, जिसमें हितिशा रुहेला (आईआरएस), नतिशा जाखड़ (एसीपी, जयपुर), कचनार चौधरी (शॉटपुट खिलाड़ी एवं उपनिरीक्षक, राजस्थान पुलिस), शिवांगी सिंह राव (पत्रकार, फर्स्ट इंडिया न्यूज़), डॉ. अनीता गौतम (कंसल्टेंट मनोचिकित्सक) तथा प्रो. डॉ. कृष्णा गुप्ता (विभागाध्यक्ष, ईएएफएम, राजस्थान विश्वविद्यालय) ने अपने विचार साझा किए। दूसरी पैनल चर्चा “ब्रेकिंग बैरियर्स: वीमेन लीडिंग फ्यूचर बोर्ड रूम्स” विषय पर आयोजित हुई, जिसमें सीएस कविता शर्मा, सीएस रचना ...

जयपुर में Unacademy Centre का उद्घाटन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए Unacademy Centre, Jaipur का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई.जी. राजस्थान अजय पाल लाम्बा रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। यह नया शैक्षणिक केंद्र 10-B Scheme, रिद्धि-सिद्धि चौराहा, गोपालपुरा बायपास, जयपुर में स्थापित किया गया है। संस्थान के निदेशक निशांत पाराशर ने बताया कि यहां कक्षा 9वीं से 12वीं तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी, ताकि मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र की बढ़ती प्रतिस्पर्धा में स्वयं को मजबूती से स्थापित कर सकें। उन्होंने बताया कि यहां शिक्षक विद्यार्थियों के साथ कदम कदम पर मार्गदर्शन देंगे और उनकी पढ़ाई पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाएगा। संस्थान में पारिवारिक माहौल और Ultimate Personal Care के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य संरक्षक सुयश प्रताप सिंह ने कहा कि आज के समय में कई जगह शिक्षा को व्यापार बना दिया गया...

पत्रकार जनता व सरकार के बीच है सेतु - सी एम शर्मा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। वे जनता और सरकार के बीच संवाद का एक मजबूत सेतु है। पत्रकारों पर समाज को विश्वास होता है तथा पत्रकार सदैव जनहित के मुद्दे सामने लाकर समाज को जागरूक करते हैं। जब मीडिया निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करता है तो लोकतंत्र और मजबूत होता है।  उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में पत्रकारों के कल्याण के लिए अनेक निर्णय लिए गए हैं। हमारी सरकार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा एवं उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है। शर्मा मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेशभर के पत्रकारों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करते हैं। वे जनहित की खबरों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। आज के दौर में पत्रकारों का योगदान और भी बढ़ गया है। सूचना के इस युग में पत्रकार सही एवं विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को आग...

एल्गो ट्रेडिंग को आसान बनाने के लिए Lemonn ने लॉन्च किया 'SmartInvest'

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  मुंबई : स्टॉक ब्रोकिंग और निवेश प्लेटफॉर्म Lemonn ने आज SmartInvest लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक एल्गोरिथमिक निवेश रणनीति है, जिसका उद्देश्य रिटेल निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए एल्गो ट्रेडिंग (Algo Trading) को आसान और सुलभ बनाना है। अब तक एल्गोरिथमिक ट्रेडिंग काफी जटिल मानी जाती थी और आमतौर पर केवल उन अनुभवी ट्रेडर्स तक सीमित थी जिनके पास अपनी रणनीतियाँ बनाने, टेस्ट करने और लागू करने की तकनीकी क्षमता होती है। रिटेल निवेशकों और ट्रेडर्स में रुचि बढ़ने के बावजूद, उनके पास सरल, नियमों के अनुरूप और आसानी से इस्तेमाल होने वाले एल्गो समाधान कम उपलब्ध थे। वहीं दूसरी ओर भारत में एल्गोरिथमिक ट्रेडिंग का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। SmartInvest का उद्देश्य इसी अंतर को कम करना है। Lemonn के बिज़नेस हेड देवम सरदाना ने कहा,“हाल के वर्षों में इक्विटी निवेश में रुचि काफी बढ़ी है, लेकिन ज्यादातर रिटेल निवेशकों के लिए सही समय पर ट्रेड को लागू करना अभी भी एक बड़ी चुनौती है। SmartInvest उन निवेशकों के लिए बनाया गया है जो अनुशासन और तय प्रक्रिया के साथ निवेश करना चाहते हैं, लेकिन हर ...

मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद 'बिजनेस भूषण' पुरस्कार से सम्मानित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : मालाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद को लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2026 में बिजनेस भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व और वैश्विक स्तर पर ज्वेलरी रिटेल क्षेत्र के साथ समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित इस समारोह में राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। पुरस्कार वितरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। इस अवसर पर लोकमत के चेयरमैन विजय दरड़ा, कई मंत्री, अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। लोकमत मीडिया ग्रुप द्वारा यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने नेतृत्व और उपलब्धियों से न सिर्फ उद्योगों को नई दिशा दी है, बल्कि समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाई है। एम. पी. अहमद को यह सम्मान उनके उल्लेखनीय उद्यमी सफर और मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स को वैश्विक स्तर पर पांचवां सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेलर तथा भारतीय मूल का सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेलर बनाने में निभाई ग...

द एम्‍पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्‍थान ने मनाया स्‍थापना दिवस : 41 औद्योगिक संस्‍थाओं को बेस्‍ट एम्‍पलॉयर अवार्ड

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : होटल क्‍लार्कस आमेर में द एम्‍पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्‍थान का 61 वां स्‍थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर बेस्‍ट एम्‍पलॉयर्स अवार्ड- 2025 का आयोजन किया गया। अवार्ड समारोह के मुख्‍य अतिथि उद्योग राज्‍य मंत्री केके विश्‍नोई और सहकारिता मंत्री गौतम दक ने चार श्रेणियों में 41 संस्‍स्‍थाओं को ट्रॉफी, दुपट्टा और प्रशस्‍ति पत्र से सम्‍मानित किया। इनमें पोद्दार पिंगमेंट के एसएस पोद्दार और वरिष्‍ठ अभिवक्‍ता आलोक फतेहपुरिया को लाइफ टाइम अचीवमेँट अवार्ड से नवाजा गया। मंत्री विश्‍नोई ने कहा कि रोजगार प्रदाता औद्योगिक संस्‍थाओं का सम्‍मान किया जाना चाहिए, एम्‍पलॉयर्स एसोसिएशन लम्‍बे समय से यह पुनीत कार्य कर रहा है। युवाओं को रोजगार और उद्योगों को स्‍किल्‍ड मैनपावर के लिए केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में भजनलाल सरकार विभिन्‍न योजनाओं के माध्‍यम से प्रयास कर रही है । पूरे विश्‍व में भारतीय प्रतिभा को सम्‍मान मिल रहा है। हमारी अर्थव्‍यवस्‍था जापान को पीछे छोड चुकी है और जर्मनी को पीछे छोड़ देगी। सरकारिता राज्‍य मंत्री ने गौतम दक ने एम्‍पलॉयर्स एसोसिएशन की ओर से प्रद...

शैल्बी हॉस्पिटल जयपुर में 10 सफल किडनी ट्रांसप्लांट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर में एक और चिकित्सकीय उपलब्धि दर्ज करते हुए एक सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। इस उपलब्धि के अवसर पर अस्पताल परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने न केवल इस ट्रांसप्लांट प्रक्रिया की सफलता पर प्रकाश डाला, बल्कि अस्पताल की Comprensive Department of Renal Sciences की आधुनिकतम सुविधाओं और विशेषज्ञता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। राजस्थान में किडनी ट्रांसप्लांट हेतु शैल्बी जयपुर मुख्य चिकित्सा केन्द्र के रूप में स्थापित हो रहा है। अब तक 10 सफल किडनी ट्रांस्प्लाट का कीर्तिमान शैल्बी हॉस्प्टिल जयपुर कर चुका है। प्रेस को संबोधित करते हुए सभी 10 मरीज और उनके परिवार वाले जिनका सफल किडनी ट्रांस्प्लांट हुआ वो और शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर रीनल साइंसेस विशेषज्ञों की टीम और शैल्बी जयपुर के प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेः डॉ. संजय बिनवाल : वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन - डॉ. सुभाष कटारिया : यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन- डॉ. कविश शर्मा : नेफ्रोलॉजिस्ट ए...

एआईसी–जेकेएलयू से जुड़े स्टार्टअप ने किया ठोस रॉकेट मोटर का स्थैतिक अग्नि परीक्षण

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : अटल इनक्यूबेशन सेंटर–जेके लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय (एआईसी–जेकेएलयू) से जुड़े स्टार्टअप बीएएएस टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड ने जयपुर स्थित जेके लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय के सुरक्षित परीक्षण स्थल पर अपने ठोस रॉकेट मोटर का सफल स्थैतिक अग्नि परीक्षण किया। यह परीक्षण कंपनी की प्रोपल्शन तकनीक के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह परीक्षण एक मजबूत परीक्षण स्टैंड पर किया गया, जिसमें सटीक माप के लिए कैलिब्रेटेड लोड सेल्स लगाए गए थे। इनकी मदद से परीक्षण के दौरान उत्पन्न थ्रस्ट (बल) और दहन कक्ष के दबाव को वास्तविक परिस्थितियों में मापा और लगातार निगरानी की गई। इस परीक्षण का मुख्य उद्देश्य मोटर केसिंग की मजबूती को परिचालन दबाव पर परखना, थ्रस्ट से जुड़े प्रदर्शन डेटा को रिकॉर्ड करना और कंपनी द्वारा विकसित स्वदेशी वायरलेस इग्निशन प्रणाली की विश्वसनीयता को जांचना था। परीक्षण की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि वायरलेस इग्निशन प्रणाली को लगभग 500 मीटर की सुरक्षित दूरी से सफलतापूर्वक सक्रिय किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इग्निशन शुरू हुआ और हॉट फा...