शैल्बी हॉस्पिटल जयपुर में 10 सफल किडनी ट्रांसप्लांट

० आशा पटेल ० 
जयपुर। शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर में एक और चिकित्सकीय उपलब्धि दर्ज करते हुए एक सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। इस उपलब्धि के अवसर पर अस्पताल परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने न केवल इस ट्रांसप्लांट प्रक्रिया की सफलता पर प्रकाश डाला, बल्कि अस्पताल की Comprensive Department of Renal Sciences की आधुनिकतम सुविधाओं और विशेषज्ञता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
राजस्थान में किडनी ट्रांसप्लांट हेतु शैल्बी जयपुर मुख्य चिकित्सा केन्द्र के रूप में स्थापित हो रहा है। अब तक 10 सफल किडनी ट्रांस्प्लाट का कीर्तिमान शैल्बी हॉस्प्टिल जयपुर कर चुका है। प्रेस को संबोधित करते हुए सभी 10 मरीज और उनके परिवार वाले जिनका सफल किडनी ट्रांस्प्लांट हुआ वो और शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर रीनल साइंसेस विशेषज्ञों की टीम और शैल्बी जयपुर के प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेः
डॉ. संजय बिनवाल : वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन - डॉ. सुभाष कटारिया : यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन- डॉ. कविश शर्मा : नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट फिज़ीशियन अंकित पारीक : सीएओ, शैल्बी हॉस्पिटल जयपुर विशाल शर्मा : डिप्टी सीएओ, शैल्बी हॉस्पिटल जयपुर

डॉ. संजय बिनवाल नें बताया गया कि किडनी ट्रांसप्लांट एक अत्यंत जटिल सर्जरी होती लेकिन इसे शैल्बी जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न किया जा रहा है, हमारी अनुभवी मेडिकल टीम ने अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से अंजाम दिया। रोगी अब पूर्णतः स्वस्थ हैं और रिकवरी की ओर अग्रसर हैं। डॉ. सुभाष कटारिया ने बताया कि शैल्बी हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट की संपूर्ण प्रक्रिया दृ रोगी की जांच, डोनर का मूल्यांकन, सर्जरी, पोस्ट-ऑपरेटिव केयर दृ सभी एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं, जो इसे एक संपूर्ण रीनल केयर सेंटर बनाता है।

डॉ. कविश शर्मा ने जानकारी दी कि शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर की Comprensive Department of Renal Sciences में किडनी संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों : जैसे क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़, डायलिसिस, एक्यूट किडनी फेल्योर, हाइपरटेंशन से जुड़ी जटिलताएं आदि का सम्पूर्ण और आधुनिक इलाज उपलब्ध है। यह विभाग सभी ज़रूरी विशेषज्ञताओं : नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, ट्रांसप्लांट सर्जरी,

 क्लिनिकल फार्माकोलॉजी, डाइट और रिहैबिलिटेशन के समन्वय से रोगियों को बहु-आयामी इलाज प्रदान करता है। शैल्बी हॉस्पिटल की ट्रांसप्लांट यूनिट की मेडिकल टीम नेशनल ट्रांसप्लांट गाइडलाइन्स का पूर्ण पालन करते हुए सेवाएं प्रदान करती है। अंकित पारीक, सीएओ - शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर ने बताया की शैल्बी का उद्देश्य न केवल जटिल बीमारियों का सफल उपचार करना है, बल्कि रोगियों को बेहतर जीवन प्रदान करना भी है।

 क्वालिटी हेल्थकेयर विद ह्यूमन टच की सोच के साथ शैल्बी हॉस्पिटल यह सुनिश्चित करता है कि हर रोगी को वैज्ञानिक, नैतिक और संवेदनशील इलाज मिले। विशाल शर्मा, डिप्टी सीएओ - शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर ने कहा कि हम इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शैल्बी हॉस्पिटल यह संदेश देना चाहता है कि अब राजस्थान और इसके आस-पास के क्षेत्रों के मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट या रीनल से जुड़ी जटिल चिकित्सा सेवाओं के लिए देश के बड़े शहरों की ओर देखने की आवश्यकता नहीं है। जयपुर में ही अब विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

राजस्थान सांगानेर,बगरू विधानसभा क्षेत्र की 87 कालोनियों के लोग सड़क पर उतरे

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन

भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन.बेटियों के सपने पूरे करने के लिए मां को हमेशा साथ देने का आह्वान