द एम्‍पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्‍थान ने मनाया स्‍थापना दिवस : 41 औद्योगिक संस्‍थाओं को बेस्‍ट एम्‍पलॉयर अवार्ड

० आशा पटेल ० 
जयपुर : होटल क्‍लार्कस आमेर में द एम्‍पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्‍थान का 61 वां स्‍थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर बेस्‍ट एम्‍पलॉयर्स अवार्ड- 2025 का आयोजन किया गया। अवार्ड समारोह के मुख्‍य अतिथि उद्योग राज्‍य मंत्री केके विश्‍नोई और सहकारिता मंत्री गौतम दक ने चार श्रेणियों में 41 संस्‍स्‍थाओं को ट्रॉफी, दुपट्टा और प्रशस्‍ति पत्र से सम्‍मानित किया। इनमें पोद्दार पिंगमेंट के एसएस पोद्दार और वरिष्‍ठ अभिवक्‍ता आलोक फतेहपुरिया को लाइफ टाइम अचीवमेँट अवार्ड से नवाजा गया।
मंत्री विश्‍नोई ने कहा कि रोजगार प्रदाता औद्योगिक संस्‍थाओं का सम्‍मान किया जाना चाहिए, एम्‍पलॉयर्स एसोसिएशन लम्‍बे समय से यह पुनीत कार्य कर रहा है। युवाओं को रोजगार और उद्योगों को स्‍किल्‍ड मैनपावर के लिए केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में भजनलाल सरकार विभिन्‍न योजनाओं के माध्‍यम से प्रयास कर रही है । पूरे विश्‍व में भारतीय प्रतिभा को सम्‍मान मिल रहा है। हमारी अर्थव्‍यवस्‍था जापान को पीछे छोड चुकी है और जर्मनी को पीछे छोड़ देगी।
सरकारिता राज्‍य मंत्री ने गौतम दक ने एम्‍पलॉयर्स एसोसिएशन की ओर से प्रदेश के आंचलिक क्षेत्रों में नियमित तौर से लगाए जा रहे रोजगार मेलों की सराहना की। उन्‍होनें प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में भी इसी तरह रोजगार मेले लगाने का आह्वान किया, जिसमें सरकार भी पूरा सहयोग करेगी। मंत्री दक ने कहा कि राजस्‍थान का भविष्‍य उद्योगों के हाथों में है, जो युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का मार्ग प्रशस्‍त कर रहा है।
एम्‍पलॉयर्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष एन के जैन ने कहा कि बेस्‍ट एम्‍पलॉयर अवार्ड के माध्‍यम से समाज की सम्‍मानित संस्‍थाओं का सम्‍मान कर रहे हैं, जो युवाओं को ज्‍यादा से ज्‍यादा रोजगार ओर अपने संस्‍थान में कार्मिकों के लिए बेहतर माहौल मुुहैया कराते हैं। हमारी जूरी गहनता से सभी मापदंडों की जांच के बाद अवार्ड विजेताओं का चयन करती है। प्रदेश का उद्योग जगत सरकार के सथ कदम से कदम मिलाकर राजस्‍थान को विकसित प्रदेश बनाने के लिए सहयोग के लिए तैयार है।
समारोह में राजस्‍थान चैम्‍बर के अध्‍यक्ष डॉ केएल जैन, ईएआर के मुख्‍य सलाहकार वीके जेटली, सलाहकार एके जैन, सचिव एसके पाटनी और उपाध्‍यक्ष आलोक फतेहपुरिया, ईएआर जॉब प्वाइंट अध्यक्ष पूजा गुप्ता,गौ सेवक स्वामी महेश जोशी मौजूद रहे।
जिन्हें पुरस्कार दिया गया वह हैं लार्ज श्रेणी में अवार्ड- डीसीएम श्रीराम लिमिटेड कोटा, मनिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर, पोद्दार पिगमेंट जयपुर , जेके व्‍हाइट सीमेंट, इन्‍सोलेशन एनर्जी, मयूर यूनिकोटर्स, सुदीवा स्‍पीनर्स, आरएसडब्‍ल्‍यूएम । मीडियम स्‍केल में अवार्ड - रील, भाटिया एंड कंपनी, हाई फेयर अपैरल्‍स।  स्‍मॉल स्‍केल  में अवार्ड- तोशनीवाल इंडस्‍ट्रीज, गर्ग ग्रेनाइट्स, अल्‍ट्रावायब्रेंट सोलर, डीजीएस ट्रांसलॉजिस्‍टिक, डोस्‍टार्क टेक्‍नोलाॅजी।  
जूरी ट्राॅफी- ग्रोविटा इंडिया, अशोक लेलैंड, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, जेके लक्ष्मी सीमेंट, मेवाड पॉलीटैक्‍स, अग्रवाल मेटल, मार्य एचआर, इकॉ मित्रम, गिन्‍नी स्‍पेट्रा, डिजायर कंसल्‍टेंसी, सम्‍यक आईटी, डोलिंगर फिल्‍ट्रेशन, मंगलम सीमेंट - सर्टिफिकेट ऑफ एप्रसिएशन- श्री कृष्‍णा रोलिंग मिल, श्रीराम रियाँस, तरुण इंटरनेशनल, होटल अमर पैलेस, श्री ट्रांसफॉर्मर्स, भार्गव एसोसिएट्स, सरस्‍वति प्रिंटिंग, शालीनशा इंटरप्राइजेज, एसएम हर्बल्‍स।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित