संदेश

Jaipur : गणतंत्र दिवस पर राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने लिया संकल्प Republi...

चित्र

गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक,संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना का उत्सव

चित्र
०  श्याम कुमार कोलारे ०  भारत 26 जनवरी को अपना 77वाँ गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक चरित्र, संवैधानिक मूल्यों और स्वतंत्रता के बाद बनी राष्ट्रीय चेतना का उत्सव है। 26 जनवरी 1950 को भारत ने स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया था। इसी दिन देश को अपना संविधान मिला, जिसने शासन की दिशा, नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों तथा राष्ट्र के मूल आदर्शों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया।  77 वर्षों की इस यात्रा में भारत ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं, परंतु संविधान की शक्ति ने देश को एक सूत्र में बाँधे रखा है। वर्ष 2026 के गणतंत्र दिवस का मुख्य थीम “वंदे मातरम् के 150 वर्ष” रखा गया है। यह थीम अपने आप में भारत की आत्मा को अभिव्यक्त करती है। ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की चेतना, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इसके 150 वर्ष पूरे होना इस बात का संकेत है कि भारत अपनी ऐतिहासिक विरासत को स्मरण करते हुए आधुनिकता की ओर आगे बढ़ रहा है। गणतंत्र दिवस क...

अ भा महर्षि गौतम ट्रस्ट के चन्द्रशेखर शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। अखिल भारतीय श्री महर्षि गौतम शैक्षिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट ने सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से जयपुर के समाजसेवी चन्द्रशेखर शर्मा को ट्रस्ट का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया । सी एस शर्मा अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से ट्रस्ट की राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों को नई दिशा और गति देंगे।   सी. एस. शर्मा जयपुर में इंश्योरेंस जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे लगातार सक्रिय रूप से सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान न केवल उत्कृष्ट कार्य किया बल्कि अपनी सरलता, मिलनसार व्यवहार और समाधान-मुखी दृष्टिकोण से व्यापक लोकप्रियता हासिल की। सी. एस. शर्मा की नियुक्ति से ट्रस्ट को कई महत्वपूर्ण लाभ होने की संभावना है इंश्योरेंस सेक्टर और प्रबंधन - दोनों क्षेत्रों में लम्बा अनुभव होने के कारण शर्मा प्रशासनिक और प्रबंधन कौशल से ट्रस्ट के कार्यों को व्यवस्थित दिशा प्रदान करेंगे।उनकी कार्यकुशलता और सक्रियता से राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ट्रस्ट के बैनर तले शैक्षणिक एवं पारमार्थ...

लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु सभी करें प्रयास – राज्यपाल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाने के लिए सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। सौ करोड़ से अधिक मतदाताओं के साथ भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिसकी आधारशिला सहिष्णुता की समृद्ध संस्कृति पर टिकी हुई है। उन्होंने चुनावी खर्च को कम करने की दिशा में एक साथ चुनाव प्रणाली अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे बचाई गई राशि का उपयोग राष्ट्र विकास में किया जा सकता है। उन्होंने लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी संबंधित पक्षों को मिलकर प्रभावी प्रयास करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद संविधान के निर्माण के पश्चात वर्ष 1952 में प्रथम आम चुनाव आयोजित किए गए थे, जिसमें प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग रंगों के मतपेटियों का उपयोग किया जाता था। आज तकनीकी प्रगति के परिणामस्वरूप ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुगम हो गई है। राज्यपाल ने कहा कि राज्य...

Jaipur : 27th Vintage and Classic Car Exhibition : Dy CM Diya Kumari Say...

चित्र

बस स्टेण्डस और सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में खुलेंगे सरस आउटलेट्स

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन और इससे जुड़े जिला दुग्ध संघ लोकल फॉर लोकल के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में गम्भीरता से जुटे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन आपणों अग्रणी राजस्थान के तहत राज्यभर के सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय परिसरों, शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों में सरस के आउटलेट्स खोले जा रहे हैं। जयपुर में जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित सरस पार्लर, सचिवालय और आरटीडीसी के नाहरगढ़ स्थित पड़ाव रेस्टोरेंट पर सफल प्रयोग के बाद आरसीडीएफ इस योजना के विस्तार पर गम्भीरता से काम कर रहा है। इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तायुक्त सरस दूध एवं दूध से बने उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। आरसीडीएफ की प्रबन्ध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि आरसीडीएफ की राज्य के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय परिसर में सरस आउटलेटस खोलने की योजना है। आरसीडीएफ द्वारा एसएमएस हॉस्पीटल और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के साथ एमओयू किया जा चुका है और बहुत जल्दी कुछ अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों से भी एमओयू किया जायेगा। यह योजना वोकल फॉर ल...

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया 27वीं विंटेज एंड क्लासिक कार एग्जीबिशन का उद्घाटन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर में राजपूताना ऑटोमोटिव स्पोर्ट्स कार क्लब की ओर से आयोजित 27वीं विंटेज एंड क्लासिक कार एग्जीबिशन का आगाज़ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं विंटेज कार में बैठकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। एग्जीबिशन में देश–विदेश की दुर्लभ और ऐतिहासिक विंटेज कारों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दर्शकों में विंटेज कारों को लेकर खासा उत्साह और क्रेज देखने को मिला। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन में आकर बेहद अच्छा लग रहा है। विंटेज कारें हमारी धरोहर हैं और इनका इस तरह से संरक्षण और रखरखाव काबिले-तारीफ है। जयपुर में इस तरह का आयोजन होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जयपुर में विंटेज कार रैली और एग्जीबिशन हर साल आयोजित की जाती है, जो अपने सुंदर और यूनिक डिस्प्ले के लिए जानी जाती है। साथ ही उन्होंने कार मालिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सराहनीय है कि आज भी इन कारों को पूरी तरह सुरक्षित और बेहतर तरीके से मेंटेन रखा गया है। हर साल इस एग्जीबिशन में कुछ नया देखने...

क्रिएटिविटी : कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता

चित्र
० आशा पटेल ०  ए जयपुर :  माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जयपुर विद्यालय में ‘बसंत पंचमी’ एवं ‘तिरंगा’ थीम पर कक्षा छःसे नौ तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर–कक्षा ‘कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रचनात्मक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता निभाई। विद्यालय सचिव राधामोहन कचोलिया, भवन मंत्री गोविंद मालपानी, एमएमसी मेंबर्स कविता फोफलिया व अल्का खण्डेलवाल की उपस्थिति में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को अलग–अलग समूहों में विभाजित किया गया। प्रत्येक समूह ने मिठाई, नमकीन एवं पेय श्रेणी से संबंधित एक–एक आकर्षक एवं नवाचारी व्यंजन जैसे नारियल लड्डू, चॉकलेट मोदक,  रसमलाई,डोनट्स ,कस्टर्ड, पान लड्डू, भेलपुरी, पपड़ी चाट, गोलगप्पे, सैंडविच, चाट ,सलाद, रंग-बिरंगे शरबत, ज्यूस, मोजितो, केसर मिल्क आदि तैयार किए जिनमें बसंत पंचमी की छटा और तिरंगे के रंगों की सुंदर झलक के साथ विद्यार्थियों ने संविधान व अनेकता में एकता को भी दर्शाया जो आकर्षण का केंद्र रहा ।   प्रतियोगिता के दौरान स्वच्छता, पोषक तत्व, पर्यावरण संरक्षण और ...

मधु विहार में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली । द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार के सोलंकी मार्केट के प्रधान सभागार में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती श्रद्धा,सम्मान से मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों,आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों तथा बाजार के सदस्यों की उपस्थिति रही। सभी उपस्थितजनों ने  नेताजी के जन्म दिवस पर उन्हें स्मरण करते हुए उनके त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा प्राप्त की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पालम-360 के प्रधान सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने नेताजी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका त्याग, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव अविस्मरणीय रहेगा। एडवोकेट राकेश कुमार ने युवाओं एवं बच्चों को नेताजी के जीवन और विचारों से प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। अन्य वक्ताओं में ब्रजेश सोमवंशी, सतीश जैन, हरिश्चंद्र राय, प्रेम प्रभाकर एवं अरुण ठाकुर सहित अनेक व्यक्तियों ने नेताजी के विचारों पर अपने विचार साझा किए। सभा में प्रेम मलिक, दिनेश शर्मा, रामगोपाल सरोहा, के.के. तिवारी सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर ...

साइएंट ने वित्तीय वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में सालाना दर सालाना 40 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की

चित्र
० Nooruddin Ansari ०  हैदराबाद , ग्लोबल इंटेलिजेंट इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस कंपनी साइएंट ने 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हुई तिमाही के लिए अपने फाइनैंशियल नतीजे घोषित किए। वित्तीय वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम (आईएनआर में) o साइएंट डीईटी का राजस्व रु 1488 करोड़ पर पहुंचा, तिमाही दर तिमाही 3.5 फीसदी और सालाना 6.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की o साइएंट डीईटी नॉर्मलाइज़्ड पीएटी रु 150 करोड़ पर, सालाना दर सालाना 40.2 फीसदी बढ़ोतरी o साइएंट डीईटी एफसीएफ रु 236 करोड़ पर, नॉर्मलाइज़्ड एफसीएफ पीएटी कन्वर्ज़न 157.6 फीसदी  कृष्णा बोदानापु, एक्ज़क्टिव वाईस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, साइएंट ने कहा, ‘‘इस तिमाही साइएंट ग्रुप ने आर्थिक एवं भू-राजनैतिक चुनौतियों के बावजूद अपने विकास के संवेग को बनाए रखते हुए विभिन्न सेगमेन्ट में शानदार परिणाम दर्ज किए हैं। हमारी नकदी की स्थिति और मुनाफ़ा हमें आत्मविश्वास देता है कि हम डीईटी, डीएलएम एवं सेमीकंडक्टर्स में अपने विविध एवं संतुलित पोर्टफोलियो के विकास को गति प्रदान करने के लिए मजबूत स्थिति में हैं। साइएंट सेमीकंडक्टर्स ने तीसरी तिमाही मे...