क्रिएटिविटी : कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता

० आशा पटेल ० 
जयपुर : माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जयपुर विद्यालय में ‘बसंत पंचमी’ एवं ‘तिरंगा’ थीम पर कक्षा छःसे नौ तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर–कक्षा ‘कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रचनात्मक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता निभाई।
विद्यालय सचिव राधामोहन कचोलिया, भवन मंत्री गोविंद मालपानी, एमएमसी मेंबर्स कविता फोफलिया व अल्का खण्डेलवाल की उपस्थिति में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को अलग–अलग समूहों में विभाजित किया गया। प्रत्येक समूह ने मिठाई, नमकीन एवं पेय श्रेणी से संबंधित एक–एक आकर्षक एवं नवाचारी व्यंजन जैसे नारियल लड्डू, चॉकलेट मोदक,
 रसमलाई,डोनट्स ,कस्टर्ड, पान लड्डू, भेलपुरी, पपड़ी चाट, गोलगप्पे, सैंडविच, चाट ,सलाद, रंग-बिरंगे शरबत, ज्यूस, मोजितो, केसर मिल्क आदि तैयार किए जिनमें बसंत पंचमी की छटा और तिरंगे के रंगों की सुंदर झलक के साथ विद्यार्थियों ने संविधान व अनेकता में एकता को भी दर्शाया जो आकर्षण का केंद्र रहा ।

  प्रतियोगिता के दौरान स्वच्छता, पोषक तत्व, पर्यावरण संरक्षण और प्रस्तुति का विशेष ध्यान रखना प्रशंसनीय था। प्राचार्या मंजू शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना था बल्कि उनमें सहयोग, अनुशासन, सामंजस्य ,नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित