मधु विहार में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती


० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली । द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार के सोलंकी मार्केट के प्रधान सभागार में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती श्रद्धा,सम्मान से मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों,आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों तथा बाजार के सदस्यों की उपस्थिति रही। सभी उपस्थितजनों ने  नेताजी के जन्म दिवस पर उन्हें स्मरण करते हुए उनके त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा प्राप्त की।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पालम-360 के प्रधान सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने नेताजी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका त्याग, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव अविस्मरणीय रहेगा। एडवोकेट राकेश कुमार ने युवाओं एवं बच्चों को नेताजी के जीवन और विचारों से प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
अन्य वक्ताओं में ब्रजेश सोमवंशी, सतीश जैन, हरिश्चंद्र राय, प्रेम प्रभाकर एवं अरुण ठाकुर सहित अनेक व्यक्तियों ने नेताजी के विचारों पर अपने विचार साझा किए। सभा में प्रेम मलिक, दिनेश शर्मा, रामगोपाल सरोहा, के.के. तिवारी सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिनमें चरण सिंह सहरावत, आजाद तोमर, ऋषिपाल, अनुज मिश्रा एवं शरद भारद्वाज प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के आयोजक, फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सोलंकी ने कहा कि वर्तमान समय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार और कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। हमें उनके त्याग और आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित