उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया 27वीं विंटेज एंड क्लासिक कार एग्जीबिशन का उद्घाटन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर में राजपूताना ऑटोमोटिव स्पोर्ट्स कार क्लब की ओर से आयोजित 27वीं विंटेज एंड क्लासिक कार एग्जीबिशन का आगाज़ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं विंटेज कार में बैठकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। एग्जीबिशन में देश–विदेश की दुर्लभ और ऐतिहासिक विंटेज कारों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दर्शकों में विंटेज कारों को लेकर खासा उत्साह और क्रेज देखने को मिला।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन में आकर बेहद अच्छा लग रहा है। विंटेज कारें हमारी धरोहर हैं और इनका इस तरह से संरक्षण और रखरखाव काबिले-तारीफ है। जयपुर में इस तरह का आयोजन होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जयपुर में विंटेज कार रैली और एग्जीबिशन हर साल आयोजित की जाती है,
जो अपने सुंदर और यूनिक डिस्प्ले के लिए जानी जाती है। साथ ही उन्होंने कार मालिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सराहनीय है कि आज भी इन कारों को पूरी तरह सुरक्षित और बेहतर तरीके से मेंटेन रखा गया है। हर साल इस एग्जीबिशन में कुछ नया देखने को मिलता है, जिससे लोगों में नई और अनोखी गाड़ियों को देखने की उत्सुकता बनी रहती है।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देना है। हेरिटेज के मामले में राजस्थान विश्व के सबसे समृद्ध क्षेत्रों में से एक है और ये विंटेज व क्लासिक कारें इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित