संदेश

अनियंत्रित खानपान और प्रदूषण बना युवाओं में बीमारी की बड़ी वजह

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : हृदय रोग आज भी दुनिया भर में मौत की सबसे बड़ी वजह है तथा हार्ट से जुड़े मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले समय में इसकी गंभीरता को देखते हुए यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मॉडल टाउन खुद को आधुकनिक तकनीक से लैस कर रहा है, जहां मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जा सके। युवाओं में हृदय रोग एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। पहले जहां हार्ट अटैक के मामलों में 40 साल से कम उम्र के लोग 10 में 1 होते थे, वहीं अब यह आंकड़ा दुनिया भर में बढ़कर 5 में 1 हो गया है। जिम में बहुत ज़्यादा वर्कआउट, मैराथन के दौरान अचानक गिरना, जरूरत से ज्यादा तेल मसाले वाला खाना, मानसिक तनाव और अनियमित रूटीन इसके बड़े कारण बनते जा रहे हैं। कई मामलों में युवा खुद को सुरक्षित मानकर लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकता है। वायु प्रदूषण, खासकर पीएम 2.5, हृदय और ख़ून की नली पर गंभीर असर डाल रहा है। लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से शरीर में सूजन बढ़ती है और कम उम्र में ही हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। यह जोखिम अब युवाओं ...

रिलायंस फाउंडेशन की पहल से 1.8 लाख युवाओं को रोजगार, 3 लाख को ट्रेनिंग

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : 3 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और 1.8 लाख से ज्यादा को रोजगार देकर रिलायंस फाउंडेशन ने अपनी स्किलिंग पहलों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फाउंडेशन अब तक 12 लाख से अधिक लोगों तक पहुँच चुका है। यह जानकारी मुंबई में आयोजित 21वीं सदी कौशल सम्मेलन में दी गई। सम्मेलन में सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, स्किलिंग विशेषज्ञों और युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान भविष्य की नौकरियों, बदलते कामकाज और युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में रिलायंस फाउंडेशन की स्किलिंग पहलों से जुड़े देशभर के 40 युवाओं को उनके सफल करियर के लिए सम्मानित भी किया गया। महाराष्ट्र सरकार की व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशक माधवी सर देशमुख ने कहा आज केवल डिग्री नहीं, बल्कि काम करने की क्षमता ज्यादा जरूरी है। भविष्य के लिए मजबूत कार्यबल बनाने में सरकारी और निजी क्षेत्र की साझेदारी अहम है। रिलायंस फाउंडेशन की स्किलिंग एवं रोजगार कार्यक्रम प्रमुख नूपुर बहल ने कहा, “जब युवाओं को सही कौशल और रोजगार के अवसर मिलते हैं, तभी देश आगे बढ़ता है। हमार...

जियो की AI पहल : उत्तराखंड के 3000 छात्र और शिक्षक बने फ्यूचर-रेडी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  देहरादून : उत्तराखंड में पढ़ने वाले छात्रों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने के लिए Reliance Jio ने ‘AI for Everyone’ मिशन के तहत बड़ा कदम उठाया है। इस पहल के जरिए राज्य के 400 से अधिक स्कूलों और कॉलेजों में 3000 से ज्यादा छात्रों और शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। जियो की इस पहल के तहत छात्रों और शिक्षकों को Google Gemini Pro से परिचित कराया गया, जहां उन्हें पढ़ाई, नोट्स बनाने, असाइनमेंट लिखने, कोडिंग, प्रोजेक्ट आइडिया और इंटरव्यू तैयारी जैसे कामों में AI के व्यावहारिक इस्तेमाल की जानकारी दी गई। NotebookLM और Gemini Live जैसे टूल्स ने छात्रों को उनकी पसंदीदा भाषा में सीखने का अनुभव दिया। छात्रों और युवाओं को डिजिटल स्किल्स से जोड़ने के लिए जियो अपने सभी अनलिमिटेड 5G यूज़र्स को ₹35,100 मूल्य वाला Google Gemini Pro प्लान 18 महीने के लिए पूरी तरह मुफ्त दे रहा है। इस प्लान में लेटेस्ट Gemini 3 Pro मॉडल समेत AI-आधारित इमेज जनरेशन टूल्स Nano Banana Pro और वीडियो जनरेशन टूल्स Veo 3.1, NotebookLM और 2TB क्लाउड स्टोरेज शामिल है।  ...

शेखावाटी फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर दिखा विकास, विरासत और सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। शेखावाटी फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान इकाई के द्वारा आयोजित समारोह में शेखावाटी के सर्वांगीण विकास को लेकर एकजुट और सशक्त स्वर सुनाई दिया। कार्यक्रम का मुख्य मुद्दा शेखावाटी में एयरपोर्ट की स्थापना रहा, जिसे सैनिकों के सम्मान, श्रद्धालुओं की सुविधा, पर्यटन, शिक्षा, उद्योग और युवाओं के भविष्य से जुड़ा आवश्यक विषय बताया गया। शेखावाटी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर अग्रवाल ने बताया कि शेखावाटी वह वीरभूमि है जिसने देश को सर्वाधिक सैनिक दिए हैं, किंतु एयर कनेक्टिविटी के अभाव में सैनिकों, विद्यार्थियों, पर्यटकों और उद्योगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने एयरपोर्ट को शेखावाटी का अधिकार बताते हुए इसे शीघ्र स्वीकृति देने की माँग रखी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि “शेखावाटी फाउंडेशन की माँग पूर्णतः न्यायसंगत है और शेखावाटी में एयरपोर्ट बनना ही चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा कि यह विषय अब आगे बढ़ना चाहिए, स्वायत शासन एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा यहा...

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी आदेश पर रोक उसके लिये धन्यवाद , होगा सर्व समाज का शंखनाद

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। एक फ़रवरी को जयपुर में शहीद स्मारक पर सर्व समाज का विशाल शंखनाद कार्यक्रम होने जा रहा है। सभी सरकारों ने देश के आज़ादी के अस्सी वर्ष में संविधान की मुख्य प्रस्तावना से परे जाकर सत्ता के लिए सवर्ण वर्ग से शिक्षा, नौकरी, छात्रवृत्ति व अन्य योजनाओं की नीतियों के आधार पर जातीय भेदभाव किया है और जातीय भेदभाव का अपराधी भी सवर्ण वर्ग को घोषित कर दिया गया । भारत सरकार द्वारा हाल ही में लागू किया गया यूजीसी कानून देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था पर सीधा हमला है। यह कानून विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को समाप्त करने, बच्चों में जातिगत भेदभाव भड़काने , एक पक्षीय कार्यवाही , शिक्षकों की आवाज़ दबाने और विद्यार्थियों के भविष्य को अनिश्चितता में धकेलने का प्रयास है। इसी काले कानून के खिलाफ जनआक्रोश को संगठित करने व सरकार तक अपनी पीड़ा पहुँचाने हेतु शंखनाद सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह सभा शिक्षा के मंदिरों को जातिवाद से बचाने का संकल्प है। यह उस तानाशाही और जातिवादी सोच के खिलाफ शंखनाद है, जो शिक्षा को केंद्रीकरण और नियंत्रण का साधन बनाना चाहती है। हम स्पष्ट शब्दों में कहना...

Varanasi मजदूरों ने की मजदूर विरोधी G RAM G कानून रद्द करने की मांग

चित्र
० आशा पटेल ०  मिर्जामुराद, ( उत्तर प्रदेश ) दिहाड़ी मजदूर संगठन एवं लोक समिति वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में राजा तालाब में दिहाड़ी मजदूरों ने रोजगार और मजदूर अधिकारों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लॉक के दर्जनों गांवों से आये सैकड़ों मजदूरों ने राजा तालाब जी टी रोड के किनारे एकत्रित होकर गांधी जी की शहादत दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना के साथ सभा किया. प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा योजना को तत्काल बहाल करने तथा मजदूर विरोधी श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग की। इस दौरान लोगों ने रोटी कपड़ा और मकान मांग रहा मजदूर किसान, हर हाथ को काम दो काम का पूरा दाम दो. गांधी जी का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, मनरेगा कानून बहाल करो, जी राम कानून वापस लो आदि नारे लगाएं. मजदूरों का कहना था कि सरकार की नीतियों के कारण दिहाड़ी मजदूर बेरोजगारी, भूख और पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा,“गांधी जी के देश में मजदूरों से उनका हक छीना जा रहा है। मनरेगा को कमजोर करना सीधे-सीधे गरीबों ...

अ भा महिला गुर्जर महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुनेश गुर्जर बनी Woman ...

चित्र

Transgender,s Controversy तनिषा "सनातनी किन्नर" है तो सबूत पेश करे : सर्...

चित्र

राजस्थान बनेगा एयरोस्पेस और डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग का नया हब

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, राज्य सरकार विकसित राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में बहुआयामी विकास नीति के साथ कार्य कर रही है। कृषि, ऊर्जा, पेयजल, शिक्षा, बुनियादी ढांचा, चिकित्सा, उद्योग जैसे क्षेत्रों में प्रगति की रफ्तार बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसके साथ ही, एयरोस्पेस और डिफेंस विनिर्माण तथा सेवाओं में राज्य की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने एवं राष्ट्र की एयरोस्पेस और डिफेंस विनिर्माण उपलब्धियों में राजस्थान के योगदान को बढ़ावा देने के उदद्ेश्य से राज्य सरकार राजस्थान एयरोस्पेस एण्ड डिफेंस नीति लाई है। यह नीति प्रदेश में रक्षा तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन देने के साथ ही राजस्थान को एयरोस्पेस और डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग का महत्वपूर्ण हब बनाने की दिशा में सहायक होगी। इस क्षेत्र में बड़े निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ एमएसएमई, स्टार्टअप्स और नवाचार आधारित इकोसिस्टम के विकास पर केन्द्रित यह नीति आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा देगी।  इस नीति के अंतर्गत प्रदेश में एयरोस्पेस एण्ड डिफेन्स क्षेत्र के विनिर्माण उद्यमों, उपकरण एवं घटक...

अ भा महिला गुर्जर महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुनेश गुर्जर बनी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बच्चू सिंह बैंसला की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ( महिला इकाई ) मुनेश गुर्जर द्वारा अखिल भारतीय महिला गुर्जर महासभा, राजस्थान की नई प्रदेश स्तरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस के अंतर्गत प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री एवं जिला अध्यक्ष पदों पर विभिन्न जिलों से अनुभवी, समर्पित एवं सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता एवं समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर महिला इकाई की राष्ट्रीय स्तर की वरिष्ठ पदाधिकारीगण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जिनमें रेणु चौधरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला इकाई), कामिनी गुर्जर (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, महिला इकाई), मनीषा गुर्जर (राष्ट्रीय महामंत्री, महिला इकाई), उषा कसाना (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महिला इकाई), सुमन गुर्जर (राष्ट्रीय मंत्री, महिला इकाई) एवं शोभना गुर्जर (...