Varanasi मजदूरों ने की मजदूर विरोधी G RAM G कानून रद्द करने की मांग

० आशा पटेल ० 
मिर्जामुराद, ( उत्तर प्रदेश ) दिहाड़ी मजदूर संगठन एवं लोक समिति वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में राजा तालाब में दिहाड़ी मजदूरों ने रोजगार और मजदूर अधिकारों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लॉक के दर्जनों गांवों से आये सैकड़ों मजदूरों ने राजा तालाब जी टी रोड के किनारे एकत्रित होकर गांधी जी की शहादत दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना के साथ सभा किया.
प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा योजना को तत्काल बहाल करने तथा मजदूर विरोधी श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग की। इस दौरान लोगों ने रोटी कपड़ा और मकान मांग रहा मजदूर किसान, हर हाथ को काम दो काम का पूरा दाम दो. गांधी जी का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, मनरेगा कानून बहाल करो, जी राम कानून वापस लो आदि नारे लगाएं. मजदूरों का कहना था कि सरकार की नीतियों के कारण दिहाड़ी मजदूर बेरोजगारी, भूख और पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं।
लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा,“गांधी जी के देश में मजदूरों से उनका हक छीना जा रहा है। मनरेगा को कमजोर करना सीधे-सीधे गरीबों पर हमला है। सरकार पूंजीपतियों के लिए कानून बना रही है और मजदूरों को भूखा मरने के लिए छोड़ दिया गया है। अगर मनरेगा बहाल नहीं हुई और मजदूर विरोधी जी राम जी कानून वापस नहीं लिए गए तो दिहाड़ी मजदूर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।
इस दौरान खेतिहर घरेलू कामगार महिला मजदूर संगठन का ब्लॉक स्तरीय चुनाव किया गया.

 जिसमें बढेनी सरिता, हरपुर से रानी उपाध्यक्ष, हरसोस से रंजना सचिव, नागेपुर से ममता कोषाध्यक्ष और बेनीपुर से सुमन, चौखंडी से चंदा, दउरा से बनीता को संगठन मंत्री बनाया गया. सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में मुख्यरूप से अनीता सोनी मनीषा आशा राय रामबचन, सुमन, सपना, संध्या,सबीना, गीता, ममता,सरिता, बदामा , उर्मिला,हीरावती आदि अनेक लोग मौजूद रहे.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

राजस्थान सांगानेर,बगरू विधानसभा क्षेत्र की 87 कालोनियों के लोग सड़क पर उतरे

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

एआईसी–जेकेएलयू से जुड़े स्टार्टअप ने किया ठोस रॉकेट मोटर का स्थैतिक अग्नि परीक्षण

भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन.बेटियों के सपने पूरे करने के लिए मां को हमेशा साथ देने का आह्वान