सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी आदेश पर रोक उसके लिये धन्यवाद , होगा सर्व समाज का शंखनाद

० आशा पटेल ० 
जयपुर। एक फ़रवरी को जयपुर में शहीद स्मारक पर सर्व समाज का विशाल शंखनाद कार्यक्रम होने जा रहा है। सभी सरकारों ने देश के आज़ादी के अस्सी वर्ष में संविधान की मुख्य प्रस्तावना से परे जाकर सत्ता के लिए सवर्ण वर्ग से शिक्षा, नौकरी, छात्रवृत्ति व अन्य योजनाओं की नीतियों के आधार पर जातीय भेदभाव किया है और जातीय भेदभाव का अपराधी भी सवर्ण वर्ग को घोषित कर दिया गया ।

भारत सरकार द्वारा हाल ही में लागू किया गया यूजीसी कानून देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था पर सीधा हमला है। यह कानून विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को समाप्त करने, बच्चों में जातिगत भेदभाव भड़काने , एक पक्षीय कार्यवाही , शिक्षकों की आवाज़ दबाने और विद्यार्थियों के भविष्य को अनिश्चितता में धकेलने का प्रयास है। इसी काले कानून के खिलाफ जनआक्रोश को संगठित करने व सरकार तक अपनी पीड़ा पहुँचाने हेतु शंखनाद सभा का आयोजन किया जा रहा है।

यह सभा शिक्षा के मंदिरों को जातिवाद से बचाने का संकल्प है। यह उस तानाशाही और जातिवादी सोच के खिलाफ शंखनाद है, जो शिक्षा को केंद्रीकरण और नियंत्रण का साधन बनाना चाहती है। हम स्पष्ट शब्दों में कहना चाहते हैं “यूजीसी काला कानून वापस लो”, “शिक्षा पर हमला बंद करो”और जातीय भेदभाव बंद करो । डिवाइड एंड रूल के आधार पर देश के लोगो को बाँट कर सत्ता की राजनीति बंद हो ।

शंखनाद सभा के माध्यम से विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी और आम नागरिक एकजुट होकर यह संदेश देंगे कि शिक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। यह आंदोलन लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण लेकिन पूरी मजबूती के साथ सरकार तक अपनी आवाज़ पहुँचाएगा। विप्र महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया, करनी सेना के प्रमुख महिपाल मकराना, परशुराम सेना के अध्यक्ष एड अनिल चतुर्वेदी, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश भाड़ेवाला, 

वैश्य सेना के अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल, गौड़ सनाधय के अध्यक्ष देवीशंकर शर्मा राज, योगेन्द्र भारद्वाज , ब्राह्मण महासभा के एसडी शर्मा, पूर्व मंत्री शैलेंद्र जोशी, राधेश्याम जैमिनि, पंकज जोशी, पंकज पंचलंगिया, दिनेश रणेजा , विप्र सेना के नवीन उपाध्याय, अजीत जोशी सहित प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित