संदेश

जयपुर में हड़ताली बैंककर्मियों का एलआईसी भवन यूनियन बैंक पर प्रदर्शन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आयोजित अखिल भारतीय बैंक हड़ताल पूरे देश में पूर्णतः सफल रही। इस हड़ताल में बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लगभग 8 लाख सदस्यों ने भाग लिया। यूएफबीयू में बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के 9 घटक संगठन AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF, INBOC, NOBW एवं NOBO। हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी बैंक, विदेशी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं सहकारी बैंकों के कर्मचारी-अधिकारी शामिल रहे। हड़ताल की प्रमुख मांगें-बैंकिंग उद्योग में 5-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने हेतु सरकार की स्वीकृति, शेष सभी शनिवारों को अवकाश घोषित किया जाना (वर्तमान में केवल दूसरा एवं चौथा शनिवार अवकाश है) यह मांग IBA और UFBU के बीच 7 दिसंबर 2023 को हुए समझौते तथा 8 मार्च 2024 के सेटलमेंट/संयुक्त नोट के अनुसार सरकार को अनुशंसा के रूप में भेजी जा चुकी है, किंतु पिछले दो वर्षों से यह प्रस्ताव सरकार की स्वीकृति के अभाव में लंबित है। यूएफबीयू लगातार यह मांग करता आ रहा है कि बैंकिंग क्षेत्र में भी अन्य वित्तीय संस्थानों की भांति 5-...

ARCH कॉलेज ऑफ़ डिज़ाइन एंड बिज़नेस ने अंतरराष्ट्रीय Co-LIFE पायलट 2 वर्कशॉप शुरू की

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, ARCH कॉलेज ऑफ़ डिज़ाइन एंड बिज़नेस ने जयपुर में Co-LIFE प्रोजेक्ट (Co-designing Learning for Impact-focused Entrepreneurship) की पायलट कार्यशाला का उद्घाटन किया। यह कार्यशाला यूरोपीय संघ द्वारा वित्तपोषित तीन वर्षीय Erasmus+ पहल का हिस्सा है और 31 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रमों में इम्पैक्ट-फोकस्ड एंटरप्रेन्योरशिप (IFE) को शामिल करना है। ARCH कॉलेज ऑफ़ डिज़ाइन एंड बिज़नेस की संस्थापक एवं निदेशक, अर्चना सुराणा, ने परियोजना से जुड़े आठ अंतरराष्ट्रीय साझेदार संस्थानों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इनमें LAB यूनिवर्सिटी ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज़ (फ़िनलैंड), लॉरिआ यूनिवर्सिटी ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज़ (फ़िनलैंड), आरहूस यूनिवर्सिटी (डेनमार्क), थॉमस मोर यूनिवर्सिटी ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज़ (बेल्जियम), गोवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, इंडियन स्कूल ऑफ़ डेवलपमेंट मैनेजमेंट (ISDM), इकोल इंट्यूट लैब, तथा मेज़बान ARCH कॉलेज ऑफ़ डिज़ाइन एंड बिज़नेस शामिल हैं। अर्चना सुराणा ने कहा “Co-LIFE पायलट 2 भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच सहयोग को मज़बूत कर...

श्याम राय भटनागर साहित्य शोध संस्थान द्वारा कई विभूतियों को पत्रकारिता स...

चित्र

श्याम राय भटनागर साहित्य शोध संस्थान ने कई विभूतियों को पत्रकारिता साहित्य शिरोमणि सम्मान से किया अलंकृत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य शोध संस्थान एवं लास्ट टर्मिनल मीडिया समूह की ओर से नारायणसिंह सर्किल स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब में एक समारोह का आयोजन किया गया | आयोजक अशोक भटनागर ने बताया कि अपने ज़माने में स्व .श्याम राय भटनागर पत्रकारिता -साहित्य विधा से जुडी ऐसी सक्शियत थे जो लगभग 7 - 8 भाषाओँ को जानते थे | पत्रकारिता, साहित्य एवं लेखन की विभिन्न विधाओं से जुड़ी अनेक विभूतियों को प्रेस क्लब में आयोजित इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाली विभूतियों में वरिष्ठ लेखक और पत्रकार बालमुकुंद ओझा, लक्ष्मण बोलिया, फारुख अफरीदी, आशा पटेल और एल सी भारतीय | इन सभी विभूतियों को साफा, शॉल, प्रतीक चिन्ह और श्री फल प्रदान कर पत्रकारिता साहित्य शिरोमणि सम्मान से अलंकृत किया गया। इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार और विधायक गोपाल शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार नन्द भारद्वाज, सन्नी सेबेस्टियनी, सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के चेयरमेन शिक्षाविद सुनील शर्मा, प्रेस क्ल...

जेएसजी महानगर ग्रुप विदेश यात्रा 3 फरवरी तक

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जैन सोशल ग्रुप महानगर का 51 सदस्यीय ग्रुप 26 जनवरी को महावीर नगर, जैन मन्दिर से विदेश यात्रा ( होंगकाँग्, मकाउ एवं शेन्जिन्) शान्ति एवं शाकाहार के प्रचार एवं प्रसार हेतु रवाना हुआ। इस कार्यक्रम के सयोजक दिपेश छाबड़ा एवं विरेन्द्र जैन ने बताया कि महानगर ग्रुप की 5 वी विदेश यात्रा है। महानगर ग्रुप के अध्यक्ष सुशील कासलीवाल एवं पूर्व अध्यक्ष रवि प्रकाश जैन ने बताया कि रीजन चैयरमेन राजीव पाटनी एवं रीजन सचिव रविन्द्र बिलाला ने विदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी सदस्यों का महानगर ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप जैन, पूर्व अध्यक्ष सी एस जैन, सिद्धार्थ पाण्डया, राजीव जैन, संजय छाबड़ा एवं सचिव विनीत जैन ने तिलक एवं माला पहनाकर सफल यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी। इस यात्रा को ईशवर, रेमिटेक्स टूर ने अंतिम रूप दिया है और विश्वास दिलाया कि यह यात्रा यादगार रहेगी।

भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान के जयपुर चैप्टर ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान के जयपुर चैप्टर द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष और राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में जयपुर मिलिट्री पुलिस के कमान अधिकारी और दक्षिण पश्चिमी कमान के उप प्रोवोस्ट मार्शल कर्नल जगदीश राव जी और आईसीएसआई की उत्तर भारत क्षेत्रीय परिषद के सचिव, सीएस राहुल शर्मा थे। कार्यक्रम का संचालन चैप्टर के सचिव सीएस वरुण मेहरा ने किया | चैप्टर के अध्यक्ष सी एस सुमित कुमार श्योरान ने समारोह के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों,चैप्टर के पूर्व अध्यक्षों और संस्थान के अन्य सभी सदस्यों और छात्रों का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा संस्थान का आदर्श गीत गाया गया। महोत्सव के दौरान संस्थान के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये।  उपाध्यक्ष वैभव तेजवानी, प्रबंधन समिति सदस्य अमृतांशु बालानी, अन्य पूर्व अध्यक्ष,कार्यकारी अधिकारी मक्खन लाल रैगर आदि व्यक्ति मौजूद रहे। समा...

Jaipur : गणतंत्र दिवस पर राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने लिया संकल्प Republi...

चित्र

गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक,संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना का उत्सव

चित्र
०  श्याम कुमार कोलारे ०  भारत 26 जनवरी को अपना 77वाँ गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक चरित्र, संवैधानिक मूल्यों और स्वतंत्रता के बाद बनी राष्ट्रीय चेतना का उत्सव है। 26 जनवरी 1950 को भारत ने स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया था। इसी दिन देश को अपना संविधान मिला, जिसने शासन की दिशा, नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों तथा राष्ट्र के मूल आदर्शों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया।  77 वर्षों की इस यात्रा में भारत ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं, परंतु संविधान की शक्ति ने देश को एक सूत्र में बाँधे रखा है। वर्ष 2026 के गणतंत्र दिवस का मुख्य थीम “वंदे मातरम् के 150 वर्ष” रखा गया है। यह थीम अपने आप में भारत की आत्मा को अभिव्यक्त करती है। ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की चेतना, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इसके 150 वर्ष पूरे होना इस बात का संकेत है कि भारत अपनी ऐतिहासिक विरासत को स्मरण करते हुए आधुनिकता की ओर आगे बढ़ रहा है। गणतंत्र दिवस क...

अ भा महर्षि गौतम ट्रस्ट के चन्द्रशेखर शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। अखिल भारतीय श्री महर्षि गौतम शैक्षिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट ने सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से जयपुर के समाजसेवी चन्द्रशेखर शर्मा को ट्रस्ट का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया । सी एस शर्मा अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से ट्रस्ट की राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों को नई दिशा और गति देंगे।   सी. एस. शर्मा जयपुर में इंश्योरेंस जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे लगातार सक्रिय रूप से सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान न केवल उत्कृष्ट कार्य किया बल्कि अपनी सरलता, मिलनसार व्यवहार और समाधान-मुखी दृष्टिकोण से व्यापक लोकप्रियता हासिल की। सी. एस. शर्मा की नियुक्ति से ट्रस्ट को कई महत्वपूर्ण लाभ होने की संभावना है इंश्योरेंस सेक्टर और प्रबंधन - दोनों क्षेत्रों में लम्बा अनुभव होने के कारण शर्मा प्रशासनिक और प्रबंधन कौशल से ट्रस्ट के कार्यों को व्यवस्थित दिशा प्रदान करेंगे।उनकी कार्यकुशलता और सक्रियता से राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ट्रस्ट के बैनर तले शैक्षणिक एवं पारमार्थ...

लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु सभी करें प्रयास – राज्यपाल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाने के लिए सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। सौ करोड़ से अधिक मतदाताओं के साथ भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिसकी आधारशिला सहिष्णुता की समृद्ध संस्कृति पर टिकी हुई है। उन्होंने चुनावी खर्च को कम करने की दिशा में एक साथ चुनाव प्रणाली अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे बचाई गई राशि का उपयोग राष्ट्र विकास में किया जा सकता है। उन्होंने लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी संबंधित पक्षों को मिलकर प्रभावी प्रयास करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद संविधान के निर्माण के पश्चात वर्ष 1952 में प्रथम आम चुनाव आयोजित किए गए थे, जिसमें प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग रंगों के मतपेटियों का उपयोग किया जाता था। आज तकनीकी प्रगति के परिणामस्वरूप ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुगम हो गई है। राज्यपाल ने कहा कि राज्य...