भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान के जयपुर चैप्टर ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

० आशा पटेल ० 
जयपुर | भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान के जयपुर चैप्टर द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष और राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में जयपुर मिलिट्री पुलिस के कमान अधिकारी और दक्षिण पश्चिमी कमान के उप प्रोवोस्ट मार्शल कर्नल जगदीश राव जी और आईसीएसआई की उत्तर भारत क्षेत्रीय परिषद के सचिव, सीएस राहुल शर्मा थे। कार्यक्रम का संचालन चैप्टर के सचिव सीएस वरुण मेहरा ने किया |

चैप्टर के अध्यक्ष सी एस सुमित कुमार श्योरान ने समारोह के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों,चैप्टर के पूर्व अध्यक्षों और संस्थान के अन्य सभी सदस्यों और छात्रों का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा संस्थान का आदर्श गीत गाया गया। महोत्सव के दौरान संस्थान के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

 उपाध्यक्ष वैभव तेजवानी, प्रबंधन समिति सदस्य अमृतांशु बालानी, अन्य पूर्व अध्यक्ष,कार्यकारी अधिकारी मक्खन लाल रैगर आदि व्यक्ति मौजूद रहे।समारोह में चैप्टर के कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी के लिए स्मृति चिन्हों से सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित