श्याम राय भटनागर साहित्य शोध संस्थान ने कई विभूतियों को पत्रकारिता साहित्य शिरोमणि सम्मान से किया अलंकृत
जयपुर। श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य शोध संस्थान एवं लास्ट टर्मिनल मीडिया समूह की ओर से नारायणसिंह सर्किल स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब में एक समारोह का आयोजन किया गया | आयोजक अशोक भटनागर ने बताया कि अपने ज़माने में स्व .श्याम राय भटनागर पत्रकारिता -साहित्य विधा से जुडी ऐसी सक्शियत थे जो लगभग 7 - 8 भाषाओँ को जानते थे |
पत्रकारिता, साहित्य एवं लेखन की विभिन्न विधाओं से जुड़ी अनेक विभूतियों को प्रेस क्लब में आयोजित इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाली विभूतियों में वरिष्ठ लेखक और पत्रकार बालमुकुंद ओझा, लक्ष्मण बोलिया, फारुख अफरीदी, आशा पटेल और एल सी भारतीय | इन सभी विभूतियों को साफा, शॉल, प्रतीक चिन्ह और श्री फल प्रदान कर पत्रकारिता साहित्य शिरोमणि सम्मान से अलंकृत किया गया।
इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार और विधायक गोपाल शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार नन्द भारद्वाज, सन्नी सेबेस्टियनी, सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के चेयरमेन शिक्षाविद सुनील शर्मा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा महामंत्री मुकेश चौधरी को आयोजक अशोक भटनागर ने सम्मानित किया।
वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी श्याम राय भटनागर के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके समकालीन रहे साहित्यकार नन्द भारद्वाज और लक्ष्मण बोल्या ने स्व .श्याम राय से जुड़े अनेक संस्मरण बताये | पत्रकार और विधायक गोपाल शर्मा ने कहा पत्रकारिता परेशानी की पगडंडी है, सुविधा की सड़क नहीं। उन्होंने कहा सत्ता पत्रकारिता की पक्षधर नहीं हो सकती।
कार्यक्रम संयोजक अशोक भटनागर ने आयोजन विषयक जानकारी दी और संस्थान सचिव आभास भटनागर ने स्वागत किया और कुशल संचालन किया वरिष्ठ पत्रकार मणिमाला शर्मा ने । इस दौरान राजस्थान के जाने माने साहित्यकार ,कवि और गजल गायक इकराम राजस्थानी ,बनज कुमार बनज ,गोविन्द भारद्वाज, ममता मंजुल और नवनीत राय रुचिर ने अपने स्वरों और गीतों के फन से समां बांध दिया |
.png)
.png)

टिप्पणियाँ