संदेश

उत्तराखंड एकता मंच द्वारा दादा देव मेला ग्राउंड में उत्तराखंडी संस्कृति,...

चित्र

मुर्शिदाबाद दुनिया को अपने शाही अतीत में "मुर्शिदाबाद हेरिटेज फेस्टिवल 2026 से रूबरू कराएगा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : कभी बंगाल की नवाबी राजधानी और शक्ति, समृद्धि व संस्कृति का केंद्र रहा मुर्शिदाबाद सिर्फ़ नक्शे पर एक स्थान नहीं, बल्कि एक जीवित विरासत है। इसके भव्य महल, ऐतिहासिक घाट, रेशम के करघे और सदियों पुरानी परंपरा आज भी गंगा की धारा के साथ इतिहास की कहानियाँ सुनाती हैं। 6 से 8 फरवरी तक, यह ऐतिहासिक नगर मुर्शिदाबाद हेरिटेज डेवलपमेंट सोसाइटी (एमएचडीएस) द्वारा आयोजित मुर्शिदाबाद हेरिटेज फेस्टिवल 2026 के माध्यम से अपने शाही वैभव और सांस्कृतिक गौरव को एक बार फिर जीवित करने जा रहा है। काठगोला गार्डन और पैलेस, शाही कोठियाँ, प्राचीन मस्जिदें, मंदिर और गंगा नदी के मनोहारी तटों की पृष्ठभूमि में आयोजित यह तीन दिवसीय उत्सव विरासत, कला, भोजन और जीवित परंपराओं का उत्सव है जिसने कभी मुर्शिदाबाद को दुनिया के सबसे समृद्ध सांस्कृतिक केंद्रों में शामिल किया था। यह फेस्टिवल मुर्शिदाबाद के नवाबी और व्यापारिक अतीत की भव्य जीवनशैली में एक गहन यात्रा का अवसर देता है, जहाँ संस्कृति को सलीके से संवारा गया, भोजन को कला का दर्जा मिला और वास्तुकला में शक्ति व सौंदर्य का अद्भुत मेल दिखाई ...

केट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया से केंद्रीय बजट पर चर्चा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने नागपुर में केट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया से मुलाकात कर प्रदेश में व्यापारी हितों को लेकर किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। मंगोड़ीवाला ने केंद्रीय बजट को लेकर लघु एवं मध्यम उद्योगों, खुदरा विक्रेताओं तथा व्यापारियों के हित में सुझाव प्रस्तुत किए। देशभर के व्यापारियों के लिए नीतिगत सुधार, निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं और व्यापार-अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने हेतु केट के माध्यम से वित्त मंत्री को सुझाव दिए जाएंगे।  सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 6 प्रतिशत से घटाने तथा जयपुर ज्वेलरी उद्योग को प्रोत्साहन देने की मांग भी रखी। जयपुर में व्यापारियों के हित में एक राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतिया को आमंत्रित किया। 

आर्च कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय को -लाइफ पायलट वर्कशॉप में उद्योग जगत के अनेक पैनलिस्ट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर , आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन एंड बिज़नेस ने आयोजित पाँच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय को -लाइफ पायलट 2 वर्कशॉप का समारोह के साथ समापन किया। यह वर्कशॉप यूरोपीय संघ द्वारा समर्थित कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई। इसमें भारत, फ़िनलैंड, बेल्जियम और डेनमार्क से 50 से अधिक छात्र, शिक्षक और मेंटर्स शामिल हुए, जिससे अंतर-सांस्कृतिक , उद्योग- सहयोग और नवाचार पर चर्चा का मंच बन कार्यक्रम की शुरुआत आर्च कॉलेज की संस्थापक एवं निदेशक अर्चना सुराना द्वारा उद्घाटन के साथ हुई | उसके पश्चात् अर्चना सुराणा ने LAB University of Applied Sciences, Laurea University (फ़िनलैंड), Aarhus University (डेनमार्क), Thomas More University of Applied Sciences (बेल्जियम), Goa Institute of Management, Indian School of Development Management गोवा और École Intuit Lab से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया।  फ़िनलैंड की Laurea University से टाइना वुओरेला ने डिज़ाइन थिंकिंग पर रचनात्मक समस्या समाधान और सहयोग पर जोर दिया गया। अर्चना सुराना ने ‘Creative Competencies of the Future’ विषय पर डिज़ाइन शिक्षा को ...

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, कॉन्फेडरेशन ऑफ वीमेन एंटरप्रेन्योर्स (COWE) ने टी ट्रेडिशन, RIC, के सहयोग से, millets को सुपरफूड के रूप में बढ़ावा देने के लिए एक हाई-एनर्जी "पौष्टिक" कुकिंग प्रतियोगिता जो मिलिट्स को बढावा देता है, का आयोजन किया, जो COWE इंडिया का एक राष्ट्रीय प्रमुख कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने "सदी के सुपरफूड मिलिट्स पर आधारित अपने इनोवेटिव पाक कौशल का प्रदर्शन किया। पाक कला का ज्ञान प्रतियोगिता का निर्णय स्वास्थ्य-खाद्य उद्योग की दो जानी-मानी हस्तियों ने किया शेफ विनीता सोमानी: एपेटाइट की संस्थापक, जिन्होंने स्वादिष्ट स्वस्थ भोजन पर अपनी अंतर्दृष्टि से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शेफ हर्षिता शर्मा: टेस्टी मिलेट्स की संस्थापक, जिन्होंने पारंपरिक अनाजों को आधुनिक स्वाद के लिए आकर्षक बनाने पर अपनी विशेषज्ञता साझा की। दोनों जजों ने अपनी व्यक्तिगत उद्यमिता यात्राएं साझा कीं और विशेष बाजरे की रेसिपी का लाइव प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम COWE की मुख्य नेतृत्व टीम के मार्गदर्शन में निष्पादित किया गया। डॉ. आभा गुप्ता (सचिव परियोजनाएं) और प्रीति अग्रवाल ...

Jaipur : संस्थाओं ने शांति मार्च और प्रार्थना सभा कर बापू को श्रद्धांजलि दी

चित्र

दिल्ली में इशारा अंतर्राष्ट्रीय कठपुतली थिएटर फेस्टिवल : कठपुतली कला का अद्भुत होगा आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : इशारा अंतर्राष्ट्रीय कठपुतली थिएटर फेस्टिवल का 22वां संस्करण 13 से 22 फरवरी तक इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दुनिया भर से आई असाधारण कठपुतली प्रस्तुतियों का मंचन होगा। यह फेस्टिवल विभिन्न देशों के कलाकारों को एक साथ लाता है, जिससे बहुसांस्कृतिक संवाद और आदान-प्रदान के साथ-साथ विश्वस्तरीय मनोरंजन का अनुभव मिलता है।  टीमवर्क आर्ट्स द्वारा निर्मित और इशारा पपेट थिएटर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित यह फेस्टिवल इंडिया हैबिटेट सेंटर में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो कठपुतलियों की इस प्रस्तुति और रंगारंग आयोजन के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। फेस्टिवल मुख्यता कठपुतली के माध्यम से कहानी कहने का उत्सव है। प्रत्येक प्रस्तुति एक नई दुनिया का द्वार खोलती है, जहां दूर-दराज़ के कोनों से आई कठपुतलियां मंच पर जीवंत होती हैं। प्राचीन परंपराओं में रची-बसी और समकालीन रचनात्मकता से आकार लेती यह श्रृंखला, इस वर्ष इटली, कोरिया, भूटान, तुर्की और अल्बानिया के साथ-साथ भारत के अपने प्रतिष्ठित कठपुतली उस्तादों की प्रस्तुतियाँ पेश कर रही है, जिन्हें व...

13वें इंडिया स्टोनमार्ट का 5 से 8 फरवरी तक होगा आयोजन : पत्थर उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा-कर्नल राठौड़

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि इंडिया स्टोन मार्ट के आयोजन से राजस्थान के पत्थर उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदेश के कारीगरों को देश-विदेश में इस क्षेत्र की नवीनतम तकनीक की जानकारी मिल सकेगी। रीको, सीडोस और लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम नीति संवाद, तकनीक और वैश्विक सहयोग का अंतरराष्ट्रीय मंच बनेगा। कर्नल राठौड़ ने इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान इस आयोजन में शामिल होने वाले देश-विदेश के प्रतिभागियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। पत्थर उद्योग क्षेत्र से जुडे सभी हितधारकों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2000 में शुरू हुए इंडिया स्टोन मार्ट का इस वर्ष 13वां संस्करण है। यह अब तक का सबसे भव्य आयोजन होगा।  इसमें चीन, तुर्की, ईरान, थाइलैंड, इटली सहित अन्य देशों से प्रदर्शक भी शामिल होंगे। स्टोनमार्ट के संयोजक नटवर अजमेरा , लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सह महामंत्री नरेश पारीक ,रूडा की मैनेजिंग डायरेक्टर मनीषा...

गांधीवादी संस्थाओं ने शांति मार्च और प्रार्थना सभा कर बापू को श्रद्धांजलि दी

चित्र
० आशा पटेल ०   जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, शहीद दिवस के अवसर पर भारत सेवा संस्थान एवं जयपुर की गांधीवादी संस्थाओं द्वारा,यहां एक शांति एवं सद्भावना मार्च तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शांति और सद्भावना मार्च सेन्ट्रल पार्क के गेट नम्बर 3 से शुरू होकर गांधी वाटिका पर पहुंच कर प्रार्थना सभा में परिवर्तित हो गया। सैंकड़ों की संख्या में स्काउट-गाइड, स्कूली बच्चे और नर्सिंग विद्यार्थियों के साथ आम नागरिकों ने मार्च और सभा में हिस्सेदारी कर राष्ट्रपिता याद के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प जताया। प्रार्थना सभा में भारत सेवा संस्थान के सचिव और राज्य के पूर्व महाधिवक्ता जी एस बापना ने कहा कि, अन्य बातों के साथ आज हर तरह के प्रदूषण से मुक्त खादी पहनना ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। इसमें समानता की भावना भी दिखती है। राजस्थान लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष बी एम शर्मा ने गांधी द्वारा अस्पृश्यता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किए संघर्ष को रेखांकित किया। आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष राजीव अरोड़ा और गांधीवादी सवाई सिंह ने भी प्रार्थना सभा को संबोधित किया। ...

स्वप्निल डंगायच द्वारा लिखित पुस्तक "निद्राएँ” का विमोचन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : प्रसिद्ध लेखक स्वप्निल डंगायच द्वारा लिखित पुस्तक “निद्राएँ” का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनेक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल गौतम (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, शीला फोम लिमिटेड), विशिष्ट अतिथि अरुण चतुर्वेदी (अध्यक्ष, राजस्थान वित्त आयोग) तथा महेश डंगायच ( पिंकसिटी फर्निशिंग प्राइवेट लिमिटेड ) उपस्थित रहे। पुस्तक “निद्राएँ” नींद, स्वास्थ्य एवं जागरूकता के कला एवं विज्ञान पर आधारित कृति है। इस पुस्तक में मनुष्य के जीवन में नींद के महत्व को सरल, वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया गया है। लेखक ने बताया कि स्वस्थ नींद न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है, और यह व्यक्ति की कार्यक्षमता, निर्णय लेने की क्षमता तथा जीवन की गुणवत्ता को सीधे प्रभावित करती है। पुस्तक के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि यदि व्यक्ति नींद और स्वास्थ्य के महत्व को समझकर अपनी दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित करे, तो वह अपने समय, ऊर्जा और क्षमताओं का सर्वोत्तम...