केट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया से केंद्रीय बजट पर चर्चा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने नागपुर में केट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया से मुलाकात कर प्रदेश में व्यापारी हितों को लेकर किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की गई।
मंगोड़ीवाला ने केंद्रीय बजट को लेकर लघु एवं मध्यम उद्योगों, खुदरा विक्रेताओं तथा व्यापारियों के हित में सुझाव प्रस्तुत किए। देशभर के व्यापारियों के लिए नीतिगत सुधार, निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं और व्यापार-अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने हेतु केट के माध्यम से वित्त मंत्री को सुझाव दिए जाएंगे।

 सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 6 प्रतिशत से घटाने तथा जयपुर ज्वेलरी उद्योग को प्रोत्साहन देने की मांग भी रखी। जयपुर में व्यापारियों के हित में एक राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतिया को आमंत्रित किया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार