आर्च कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय को -लाइफ पायलट वर्कशॉप में उद्योग जगत के अनेक पैनलिस्ट

० आशा पटेल ० 
जयपुर , आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन एंड बिज़नेस ने आयोजित पाँच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय को -लाइफ पायलट 2 वर्कशॉप का समारोह के साथ समापन किया। यह वर्कशॉप यूरोपीय संघ द्वारा समर्थित कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई। इसमें भारत, फ़िनलैंड, बेल्जियम और डेनमार्क से 50 से अधिक छात्र, शिक्षक और मेंटर्स शामिल हुए, जिससे अंतर-सांस्कृतिक , उद्योग- सहयोग और नवाचार पर चर्चा का मंच बन
कार्यक्रम की शुरुआत आर्च कॉलेज की संस्थापक एवं निदेशक अर्चना सुराना द्वारा उद्घाटन के साथ हुई | उसके पश्चात् अर्चना सुराणा ने LAB University of Applied Sciences, Laurea University (फ़िनलैंड), Aarhus University (डेनमार्क), Thomas More University of Applied Sciences (बेल्जियम), Goa Institute of Management, Indian School of Development Management गोवा और École Intuit Lab से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। 
फ़िनलैंड की Laurea University से टाइना वुओरेला ने डिज़ाइन थिंकिंग पर रचनात्मक समस्या समाधान और सहयोग पर जोर दिया गया। अर्चना सुराना ने ‘Creative Competencies of the Future’ विषय पर डिज़ाइन शिक्षा को सामाजिक नवाचार और स्थिरता से जोड़ा, जिसमें जयपुर के डिज़ाइन उद्योग से जुड़े अनेक संस्थान शामिल हुए ।
प्रतिभागियों ने जयपुर रग्स, नीरजा इंटरनेशनल, कल्पना हैंडमेड पेपर्स और जयपुर ब्लॉक जैसे उद्योग संस्थानों का दौरा किया, जहाँ उन्हें स्थायी कार्यप्रणालियों और पारंपरिक शिल्प आधारित व्यवसायों को समझने का अवसर मिला। ज्ञान संग्रहालय की यात्रा और जयपुर हेरिटेज टूर ने उनके अनुभव को और समृद्ध किया।
इस वर्कशॉप का समापन छात्र प्रस्तुतियों और Global Market Trends & Indian Heritage Crafts विषय पर पैनल चर्चा के साथ हुआ। पैनल में रुत्वी चौधरी (Jaipur Rugs), लीला बोर्डिया (Neerja International), त्रिलोक सैनी (Kalpana Handmade Papers), एना पजारी (LAB University of Applied Sciences), टाइना वुओरेला (Laurea University of Applied Sciences) और मैत्रेयी मुखर्जी (Indian School of Development Management) शामिल रहे।
 चर्चा में पारंपरिक शिल्प को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा और उद्योग के सहयोग के महत्व पर जोर दिया गया। इस सत्र में स्कूल शिक्षकों की उपस्थिति भी रही, जिससे इन विचारों को युवा विद्यार्थियों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। को - लाइफ पायलट 2 वर्कशॉप ने आर्च कॉलेज के अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और उद्योग सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाया, साथ ही जयपुर को सतत डिज़ाइन, सांस्कृतिक शिक्षा और नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

राजस्थान सांगानेर,बगरू विधानसभा क्षेत्र की 87 कालोनियों के लोग सड़क पर उतरे

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

एआईसी–जेकेएलयू से जुड़े स्टार्टअप ने किया ठोस रॉकेट मोटर का स्थैतिक अग्नि परीक्षण

भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन.बेटियों के सपने पूरे करने के लिए मां को हमेशा साथ देने का आह्वान