संदेश

जयपुर में गणगौर की शाही सवारी ने रचा वैभव का इतिहास, निकलेगी बूढ़ी गणगौर

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर की सड़कों पर गणगौर महोत्सव 2026 की शाही सवारी ने ऐसा रंग जमाया कि पूरा शहर लोक संस्कृति, आस्था और सांस्कृतिक वैभव में डूबा नजर आया। जयपुर के सिटी पैलेस परिसर से रवाना हुई सवारी जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसा-वैसा जनसैलाब उमड़ता गया और गुलाबी नगरी में गणगौर उत्सव जीवंत हो गया। नगाड़ों की गूंज, शहनाई की मधुर तान और “गौर माता की जय” के जयकारों के बीच सजी-धजी पालकियों में विराजी गणगौर माता के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। त्रिपोलिया गेट से लेकर छोटी चौपड़ और गणगौरी बाजार तक सवारी के मार्ग पर छतों, बालकनियों और सड़कों पर खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गणगौर माता की सवारी निकलते समय अद्धभुत झलकियों को देखकर जयपुर वासी आनंद विभोर हो गए। उत्साहित दर्शक मोबाइल कैमरों में फोटो खींचते और वीडियो बनाते हुए नजर आए। जयपुर वीडियो के साथ ही देसी-विदेशी पर्यटक भी इस अद्वितीय सांस्कृतिक आयोजन को कैमरों में कैद करते नजर आए। शोभायात्रा में शामिल 210 लोक कलाकारों ने आयोजन को जीवंत बना दिया। कच्छी घोड़ी, गैर, कालबेलिया, चरी और घूमर जैसे लोकनृत्यों की प्रस्...

जैसलमेर में कलेक्टर के खिलाफ सड़क पर उतरे प्रदेश भर के पत्रकार

चित्र
० आशा पटेल ०  जैसलमेर। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर कथित प्रशासनिक हमले के विरोध में जैसलमेर में प्रदेशभर के पत्रकारों का आक्रोश देखने को मिला। जैसलमेर कलेक्टर के खिलाफ सैकड़ों पत्रकार सड़कों पर उतर आए और जोरदार नारेबाजी करते हुए उनके तत्काल निलंबन की मांग की।  पत्रकार संगठन IFWJ के आह्वान पर आयोजित इस प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से पत्रकार जैसलमेर पहुंचे। हनुमान सर्किल स्थित गांधी दर्शन से शुरू हुई विशाल रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर के खिलाफ कड़ा रोष जताया।  IFWJ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि कलेक्टर द्वारा उनके “स्वाद रेस्टोरेंट” पर की गई कार्रवाई पूरी तरह द्वेषपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की आवाज दबाने के लिए उनके रोजगार को निशाना बनाया जा रहा है और झूठे मुकदमों के जरिए डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है, जिसे संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत ने चेतावनी दी कि पत्रकार डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय...

फोर्टी और राजेश टोयोटा के बीच हुआ एमओयू स्पेशल डिस्काउंट के साथ मिलेगी कई तरह की सेवाओं का लाभ

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को प्रोत्साहन देने के लिए फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने एक पहल की है। इसके तहत फोर्टी और ऑटोमोबाइल कंपनी राजेश टोयोटा के बीच एमओयू साइन हुआ है। एमओयू पर फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और राजेश टोयोटा एमडी शार्विक शाह ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर फोर्टी यूथ विंग अध्यक्ष सुनील अग्रवाल और सचिव प्रशांत शर्मा भी मौजूद रहे।  सुरेश अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान में किसी भी औद्योगिक संगठन का इस तरह का पहला समझौता है। फोर्टी के सदस्य कार कंपनियों के लिए बड़ा ग्राहक वर्ग है। इस समझौते के तहत फोर्टी के सदस्यों को ऑटोमोबाइल कंपनी की ओर से विशेष लाभ दिए जाएंगे । इस एएमयू के तहत राजेश टोयोटा से कोई भी गाड़ी खरीदने पर फोर्टी के सदस्यों को स्पेशल डिस्काउंट के साथ कई तरह की सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।

हेल्थ मैनेजमेंट एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी और शोभित यूनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी और शोभित यूनिवर्सिटी ने तीन साल का एमओयू साइन किया है। इसका उद्देश्य हेल्थ मैनेजमेंट क्षेत्र में शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देना है, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें। एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट्स, फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम और छात्र गतिविधियों के जरिए आपसी तालमेल को मजबूत करेंगे। साथ ही, वर्कशॉप, सेमिनार और ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित कर नवाचार और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने बताया, “हमारा मानना है कि हेल्थ सेक्टर की बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए इस तरह का आपसी सहयोग बेहद जरूरी है। यह साझेदारी न सिर्फ छात्रों और फैकल्टी के लिए सीखने के बेहतर अवसर पैदा करेगी, बल्कि हेल्थकेयर सिस्टम के लिए नवाचार और साक्ष्य-आधारित समाधान विकसित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।” आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी और शोभित यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. रणजीत सिंह ने इस एमओयू पर औपचारिक हस्ताक्षर कर साझेदारी की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने नव वर्ष और राजस्थान दिवस पर 207 बसों को दिखाई हरी झंडी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के अवसर पर अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राज्य पथ परिवहन निगम की 207 नवीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नवीन बसों के संचालन से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और सुदृढ़ होगी तथा आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं भी मिल सकेंगी। शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 30 मार्च 1949 को भारतीय नववर्ष की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र इन्द्रयोग में वृहद् राजस्थान की स्थापना की थी। इसीलिए हमारी सरकार ने चैत्र शुल्क प्रतिपदा पर ही राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में इस वर्ष 19 मार्च को यह दिवस पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर गत कई दिनों से विभिन्न राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।  शर्मा ने कहा कि हमने गत सवा दो सालों में राज्य के हर क्षेत्र में व...

ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में इंडियन इनोवेशन प्रोग्राम के अंतर्गत “फ्लेवर ऑफ इंडिया” कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
0 Asha Patel 0  जयपुर। ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के ज्ञान विहार होटल प्रबंधन संस्थान में इंडियन इनोवेशन प्रोग्राम के अंतर्गत “फ्लेवर ऑफ इंडिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मॉकटेल ऑफ इंडिया के माध्यम से नवाचार एवं पारंपरिक स्वाद को बढ़ावा देना था। यह आयोजन डॉ. मनीष शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संचालन एवं आयोजन में शेफ डॉ. कुलदीप सिंह तथा लोकेश कुमार का योगदान रहा। कार्यक्रम में जूरी सदस्य के रूप में सनो‍गीता राठौड़ सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया और मॉकटेल की नवीनता एवं आकर्षक प्रस्तुति का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक स्वाद के साथ आधुनिक तकनीकों का समावेश करते हुए अपने मॉकटेल को विशेष रूप से प्रस्तुत किया। ज्ञान विहार विश्वविद्यालय) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निम्स विश्वविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया 

पूज्य सिंधी पंचायत व सिंधु समाज वेलकम ग्रुप ने मनाया चेतीचंड महोत्सव

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | पूज्य सिंधी पंचायत एव सिंधु समाज वेलकम ग्रुप सांगानेर के तत्वावधान में 11 वे विशाल चेतीचंड महोत्सव एवं शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकली गई | पीयूष बचानी सर्व समाज सेवी एव मीडिया प्रभारी ने बताया कि पंडित मनोज द्वारा गणेश जी का पूजन किया गया | श्री अमरापुर दरबार जयपुर के संत  मोहनलाल महाराज ( संत मोनूराम साईं  ) एव संत मंडली का पूज्य सिंधी पंचायत सांगानेर के अध्यक्ष उत्तम चंद बचानी एव समस्त कार्यकारिणी ने माला पहनाकर स्वागत किया | संत मोनूराम साईं एव संत मंडली ने भगवान श्री झूलेलाल की पूजा अर्चना कर ध्वजा वंदन किया, आरती कर हरि झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया |इस शोभायात्रा में हाथी, घोड़े ,ऊठ के साथ राजस्थान के मशहूर बेंड सिंधी शहनाई , गणेश भगवान , झूलेलाल एवं  पूज्य बहिराणा साहब,  संत कवरराम ,  सतगुरु साईं टेहूराम ,  शहीद हेमू कालाणी, शिव परिवार , माता रानी शेर पर सवार ,  काली माता , राधा कृष्ण , रामलला ,बाहुबली हनुमान , वानर सेना ,बड़ा नंदी पर शिव सवार, अगोरी एव गोरिल्ला एव मंकी मेन आकर्षण का केंद रहे | इस कार...

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान की विशेष यात्रा का आयोजन किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के समन्वय में एक पहल आयोजित की गई। यह बुजुर्गों की देखभाल और समर्थन के लिए निरंतर प्रयास को दर्शाता है। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस के वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा प्रकोष्ठ ने 17 मार्च को 42 वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान की एक विशेष यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा उद्यान के विशेष रूप से केवल वरिष्ठ नागरिकों के लिए खोले जाने के दौरान आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने इस भ्रमण का भरपूर आनंद लिया और अमृत उद्यान प्राकृतिक सुंदरता, विरासत और जैव विविधता को देखने का अवसर प्राप्त किया। उन्होंने इस अनुभव को सार्थक और सुखद बताया। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ऐसे कार्यक्रमों और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है : बीके ऊषा दीदी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मनमोहिनीवन स्थित ग्लोबल ऑडिटोरियम में रेडियो मधुबन द्वारा महिलाओं के लिए कार्यक्रम एवं स्नेह मिलन आयोजित किया गया। इसका विषय था "स्वतंत्र स्वर: हर नारी का अधिकार, नशा मुक्त परिवार"। इसके माध्यम से समाज में महिलाओं की सशक्त भागीदारी और नशामुक्त समाज की नींव रखने का आह्वान किया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राजयोगिनी उषा दीदी ने आध्यात्मिक सशक्तिकरण पर कहा कि नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है। जब एक नारी मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वतंत्र होती है, तो वह पूरे परिवार को व्यसनों से मुक्त कर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करती है। मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसीलाल शाह ने स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से 'नशा मुक्त परिवार' की अनिवार्यता को समझाया, ताकि आने वाली पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन सके। सीडीपीओ योशिता कल्ला ने सरकारी योजनाओं और महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर कहा ...

नीता अंबानी ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  भुवनेश्वर :  नीता एम. अंबानी को ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. मोहन मुनासिंघे और KISS, KIIT एवं KIMS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट मानवीय प्रयासों और सामाजिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया, विशेष रूप से शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, ग्रामीण परिवर्तन, कला एवं संस्कृति तथा रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में। इस समारोह में 40 हज़ार आदिवासी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्होंने पारंपरिक नृत्य और प्रस्तुतियों के साथ श्रीमती अंबानी का गर्मजोशी से स्वागत किया।