ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में इंडियन इनोवेशन प्रोग्राम के अंतर्गत “फ्लेवर ऑफ इंडिया” कार्यक्रम का आयोजन

0 Asha Patel 0 
जयपुर। ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के ज्ञान विहार होटल प्रबंधन संस्थान में इंडियन इनोवेशन प्रोग्राम के अंतर्गत “फ्लेवर ऑफ इंडिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मॉकटेल ऑफ इंडिया के माध्यम से नवाचार एवं पारंपरिक स्वाद को बढ़ावा देना था। यह आयोजन डॉ. मनीष शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संचालन एवं आयोजन में शेफ डॉ. कुलदीप सिंह तथा लोकेश कुमार का योगदान रहा।
कार्यक्रम में जूरी सदस्य के रूप में सनो‍गीता राठौड़ सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया और मॉकटेल की नवीनता एवं आकर्षक प्रस्तुति का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक स्वाद के साथ आधुनिक तकनीकों का समावेश करते हुए अपने मॉकटेल को विशेष रूप से प्रस्तुत किया।
ज्ञान विहार विश्वविद्यालय) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निम्स विश्वविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास