नीता अंबानी ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

० संवाददाता द्वारा ० 
भुवनेश्वर : नीता एम. अंबानी को ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. मोहन मुनासिंघे और KISS, KIIT एवं KIMS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट मानवीय प्रयासों और सामाजिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया,
विशेष रूप से शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, ग्रामीण परिवर्तन, कला एवं संस्कृति तथा रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में। इस समारोह में 40 हज़ार आदिवासी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्होंने पारंपरिक नृत्य और प्रस्तुतियों के साथ श्रीमती अंबानी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित