फोर्टी और राजेश टोयोटा के बीच हुआ एमओयू स्पेशल डिस्काउंट के साथ मिलेगी कई तरह की सेवाओं का लाभ

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को प्रोत्साहन देने के लिए फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने एक पहल की है। इसके तहत फोर्टी और ऑटोमोबाइल कंपनी राजेश टोयोटा के बीच एमओयू साइन हुआ है। एमओयू पर फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और राजेश टोयोटा एमडी शार्विक शाह ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर फोर्टी यूथ विंग अध्यक्ष सुनील अग्रवाल और सचिव प्रशांत शर्मा भी मौजूद रहे। 
सुरेश अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान में किसी भी औद्योगिक संगठन का इस तरह का पहला समझौता है। फोर्टी के सदस्य कार कंपनियों के लिए बड़ा ग्राहक वर्ग है। इस समझौते के तहत फोर्टी के सदस्यों को ऑटोमोबाइल कंपनी की ओर से विशेष लाभ दिए जाएंगे । इस एएमयू के तहत राजेश टोयोटा से कोई भी गाड़ी खरीदने पर फोर्टी के सदस्यों को स्पेशल डिस्काउंट के साथ कई तरह की सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार