पूज्य सिंधी पंचायत व सिंधु समाज वेलकम ग्रुप ने मनाया चेतीचंड महोत्सव

० आशा पटेल ० 
जयपुर | पूज्य सिंधी पंचायत एव सिंधु समाज वेलकम ग्रुप सांगानेर के तत्वावधान में 11 वे विशाल चेतीचंड महोत्सव एवं शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकली गई | पीयूष बचानी सर्व समाज सेवी एव मीडिया प्रभारी ने बताया कि पंडित मनोज द्वारा गणेश जी का पूजन किया गया | श्री अमरापुर दरबार जयपुर के संत  मोहनलाल महाराज ( संत मोनूराम साईं  ) एव संत मंडली का पूज्य सिंधी पंचायत सांगानेर के अध्यक्ष उत्तम चंद बचानी एव समस्त कार्यकारिणी ने माला पहनाकर स्वागत किया |
संत मोनूराम साईं एव संत मंडली ने भगवान श्री झूलेलाल की पूजा अर्चना कर ध्वजा वंदन किया, आरती कर हरि झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया |इस शोभायात्रा में हाथी, घोड़े ,ऊठ के साथ राजस्थान के मशहूर बेंड सिंधी शहनाई , गणेश भगवान , झूलेलाल एवं  पूज्य बहिराणा साहब,  संत कवरराम ,  सतगुरु साईं टेहूराम ,  शहीद हेमू कालाणी, शिव परिवार , माता रानी शेर पर सवार , 
काली माता , राधा कृष्ण , रामलला ,बाहुबली हनुमान , वानर सेना ,बड़ा नंदी पर शिव सवार, अगोरी एव गोरिल्ला एव मंकी मेन आकर्षण का केंद रहे | इस कार्यक्रम में सिंधी छेज नृत्य जगह जगह पर हुआ इस कार्यक्रम में शिव एव अघोरियों ने तांडव नृत्य, होली खेलो मसाने में ,शिव की बारात, शिव का आग नृत्य हुआ | इस शोभायात्रा में बड़ा नंदी एव अघोरी आकर्षण का केन्द्र रहे | शुभम इंटरनेशनल आर्ट ग्रुप द्वारा सजीव झाकियो की प्रस्तुती की गई |
यह शोभायात्रा भगवान श्री झूलेलाल मंदिर से रवाना होकर नगर निगम रोड, अनाज मंडी ,मुख्य बाजार, सीटी बस स्टैंड ,सिंधी कॉलोनी पहुंच कर भगवान श्री झूलेलाल मंदिर पर विधिवत पूजा अर्चना की गई | भगवान श्री झूलेलाल की ज्योत को परवान कर शोभायात्रा का समापन हुआ | इस शोभायात्रा में व्यापार महासंघ सांगानेर एव पूज्य सिंधी समाज के व्यापारी भाइयो द्वारा जगह जगह फूलो से स्वागत सम्मान किया गया |
इस कार्यक्रम में सिंधु समाज वेलकम ग्रुप सांगानेर के अध्यक्ष राजेश नाजवानी, कोषाध्यक्ष पवन ज्ञानानी ने सांगानेर विधानसभा संयोजक एडवोकेट प्रकाश तिवाड़ी एव सांगानेर मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा , पूर्व विधायक रामगढ़ ज्ञानदेव आहूजा , पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत जयपुर महानगर के अध्यक्ष गिरधारी मनकानी, चेटीचंड मेला कमेटी जयपुर महानगर अध्यक्ष प्रत्याशी जितेन्द्र बुलानी , जयपुर महानगर के पूज्य सिंधी पंचायतों के अध्यक्ष एव कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान किया गया ||
इस कार्यक्रम में सिंधु समाज वेलकम ग्रुप सांगानेर की कार्यकारिणी के मामा ज्ञानचंद, हरीश गंगवानी, महेश परनामी , प्रहलाद कालाणी, दीपक सावनानी, सुनील तुलसानी ,मनोज बादशाह ,विकास टेवानी ,अशोक तनवानी, सचिन सुखलानी ,साहिल ,अनिल नाथानी, ताराचंद पारवानी,दीपक आसवानी ,कमल, विनोद भागवानी ,सोनू हंसराजानी ,प्रेम डुलानी, मोनू विजय मामा आदि कार्यकारिणी सदस्यों ने शोभायात्रा में चार चांद लगा दिए इस शोभायात्रा में भगवान श्री झूलेलाल की झाकी आकर्षण केंद रही |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित