संदेश

राजस्थान के पंचायत राज एवं निकाय चुनावों को वन स्टेट-वन इलेक्शन के नाम पर रोका हुआ है : कांग्रेस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान की भाजपा सरकार प्रदेश के सर्वांगीर्ण विकास हेतु आवश्यक पंचायत राज एवं निकाय चुनावों को वन स्टेट-वन इलेक्शन के नाम पर लम्बे समय तक रोका रखा जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को विकास से वंचित होकर उठाना पड़ रहा है, 78 पंचायत समितियों का कार्यकाल अभी शेष है और इसी प्रकार 12 जिला परिषदें का कार्यकाल भी शेष है, इनमें से 52 पंचायत समिति और 6 जिला परिषदें का कार्यकाल दिसम्बर, 2026 तक होने के कारण इनके चुनाव 15 अप्रेल से पूर्व नहीं करवाये जा सकते हैं, इसलिये वन स्टेट-वन इलेक्शन अव्यवहारिक है।  राज्य सरकार ने पूर्व में 4 जुलाई, 2025 तक पंचायत समितियों एवं जिला परिषद् के वार्डों की पुनर्सीमांकन प्रक्रिया पूर्ण करने की तारीख दी थी, किन्तु इस समय सीमा को निकले हुये लम्बा समय बीत गया है। पंचायत राज विभाग ने 17 दिसम्बर, 2025 को दो सप्ताह में वार्डों के पुनर्सीमांकन हेतु आपत्तियां लेकर वार्डों की अंतिम सूची प्रकाशित करने हेतु परिपत्र जारी किया था, लेकिन आज 20 जनवरी, 2026 तक किसी भी जिले में जिला कलेक्टर द्वारा वार्डों की अंतिम सूची प्रकाशित नहीं हुई है, ...

कविता, मिथक, विज्ञान और समकालीन आवाज़ों के साथ जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल 2026 का समापन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल 2026 का कविता, मांगा क़ॉमिक्स, मिथक, विज्ञान, इतिहास, चिकित्सा और समकालीन कथा साहित्य पर मनोरंजक और ज्ञानवद्धर्क चर्चाओं के नाम रहा। फ़ेस्टिवल ने एक बार फिर अपनी उस भूमिका को पूरी जिम्मेदारी से निभाया जो उसे न सिर्फ़ किताबों और विचारों का संगम कहती है, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा उत्सव भी बनाती है। वेदांता द्वारा प्रस्तुत जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल 2026 के अंतिम दिन, ब्रिटिश कवयित्री एलिस ऑसवाल्ड ने सुबह के सत्र में दर्शकों को कविता और साहित्य के जादू से परिचित करवाया। ए जर्नी थ्रू वर्ड्स एंड वर्ल्ड्स नाम के सत्र की शुरुआत इंद्रधनुष की ग्रीक देवी आइरिस के आह्वान से हुई। ऑसवाल्ड की कविताएँ समय, जल, मृत्यु, स्मृति और मानवीय संबंध जैसे विषयों के बीच बहुत ख़ूबसूरत आवाजाही करती हैं। अ शॉर्ट स्टोरी ऑफ़ फ़ॉलिंग और अ बैरिस्टर फ़ॉर द डॉन से पाठ शामिल थे, जहाँ ऑसवाल्ड ने कविता में दोहराव को एक बुनियादी तत्व के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने मेमोरियल से एक अंश भी प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने होमर की इलियड को अपने अंदाज में प्रस्तुत किया है और युद्ध...

सुमित श्योराण आईसीएसआई जयपुर चैप्टर के चेयरमैन और वरुण मेहरा सचिव बने

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के जयपुर चैप्टर में वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव में सीएस सुमित कुमार श्योराण को वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष चुना गया। उनकी कमेटी में सीएस वैभव तेजवानी उपाध्यक्ष , सीएस वरुण मेहरा सचिव, सीएस विवेक शर्मा तत्काल अध्यक्ष , सीएस श्रुति गुप्ता सदस्य, सीएस अमृतांशु बलानी सदस्य, सीएस रजत कुमार गोयल सदस्य और सीएस राहुल शर्मा पदेन सदस्य शामिल हैं और मक्खन लाल रैगर जयपुर चैप्टर के कार्यकारी अधिकारी हैं। सीएस राहुल शर्मा, जो जयपुर चैप्टर के पदेन सदस्य हैं ने आईसीएसआई के उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद के सचिव का कार्यभार भी संभाल लिया है। पूर्व अध्यक्ष सीएस विवेक शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान दिए गए समर्थन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए संस्थान के सभी सदस्यों, छात्रों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

जोधपुर में आर्टिफैक्ट्स एक सार्थक मार्केटप्लेस के रूप में और मजबूत किया

चित्र
० आशा पटेल ०  जोधपुर | एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) द्वारा ट्रेड फेसीलिटेशन सेंटर (टीएफसी), बोरानाडा, जोधपुर में आयोजित हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपो (आर्टिफैक्ट्स)-2026 के द्वितीय संस्करण का हुआ समापन । पाँच दिनों के दौरान ट्रेड विज़िटर्स, खरीदारों और उपभोक्ताओं की मजबूत भागीदारी देखने को मिली । यह एक्सपो भारत के हस्तनिर्मित होम एवं लाइफस्टाइल उत्पादों के लिए एक व्यवसाय-तैयार मार्केटप्लेस के रूप में सामने आया, साथ ही “मैजिक ऑफ़ गिफ्टेड हैंड्स” थीम के अंतर्गत देश की शिल्प परंपराओं की गहराई, प्रामाणिकता और सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव भी बना । ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कहा, “आर्टिफैक्ट्स-2026 पर हम खरीदार सहभागिता की गुणवत्ता, रिपीट विज़िटर फुटफॉल और विभिन्न श्रेणियों में निरंतर रुचि से उत्साहित हैं । इस संस्करण ने आर्टिफैक्ट्स को एक सार्थक मार्केटप्लेस के रूप में और मजबूत किया है, जहाँ भारत की शिल्प उत्कृष्टता को गंभीर खरीद रुचि का समर्थन मिलता है तथा ‘मैजिक ऑफ़ गिफ्टेड हैंड्स’ प्रामाणिक उत्पादों और प्रभावशाली शिल्प कथाओं के माध्यम से सामने आता है । अब हमा...

प्रवासी राजस्थानियो को राजू मंगौड़ी वाला ने किया एकजुट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर प्रवासी संघ मुंबई में 2007 से राजस्थान के मुंबई में रह रहे परिवारों को जोड़ने का कार्य कर रहा है वर्तमान में संघ के साथ करीब 1000 से ज्यादा परिवार जुड़े हुए है । जयपुर प्रवासी संघ राजस्थान के सभी तीज त्यौहार मुंबई में आयोजित कर रहा है जिसमे पतंग उत्सव, होली , सावन की गोठ (दाल बाटी चूरमा) आदि उत्सव मुंबई मे धूमधाम से मनाते है, इसके अलावा सेवा के कार्यो मे भी जयपुर प्रवासी संघ प्रति वर्ष फ्री मेडिकल केंप आदि का आयोजन करता है । जयपुर प्रवासी संघ मुंबई रजि.का 18 वा वार्षिक उत्सव व म्यूजिकल नाईट कार्यक्रम का आयोजन विलेपार्ले मुंबई में आयोजित किया गया l कार्यक्रम में सितार स्टार सिम्फोनी द्वारा सितार वादन म्यूजिकल नाईट का  सदस्यों ने आनंद उठाया । जयपुर प्रवासी संघ के संरक्षक दिलीप लाखी,अशोक डागा, विनोद दूगड़ गवर्निंग संरक्षक कृष्णकुमार राठी, कुसुम काबरा व नरेंद्र हीरावत ने आये हुए विशिष्ट अतिथियों का सत्कार किया.।. जयपुर से पधारे सामाजिक कार्यकर्ता एवं रत्न व्यवसायी राजू मंगोड़िवाला, डॉ सुशील तापरिया, डॉ शैलेश लोढ़ा , डॉ अजय बापना, महेश चन्द गुप्ता ...

जयपुर में ‘मिशन लाइफ के माध्यम से सर्कुलर इकोनॉमी’ पर हुआ सम्मेलन

चित्र
०  आशा पटेल ०  जयपुर । जयपुर में एमआरएआई, मिशन लाइफ और सुरेश ज्ञानविहार विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जगतपुरा स्थित सुरेश ज्ञानविहार विश्वविद्यालय में ‘मिशन लाइफ कार्यक्रम के माध्यम से सर्कुलर इकोनॉमी’ विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में रीसाइक्लिंग मिशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 850 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता की और साथ ही रिसाइक्लिंग करने का संकल्प भी लिया। सम्मेलन के दौरान पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी की भूमिका पर वक्ताओं द्वारा इस बात पर जोर दिया कि आज हर वस्तु का अभाव दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। इसी लिए आज जरूरत इस बात की है कि उपलब्ध संसाधनों का सीमित होते जाना अपने आप में समस्या हो गई है । इसलिए हर वस्तु का रिसाइकिल करना जरूरी हो चला है। सम्मेलन में एमआरएआई के अध्यक्ष संजय मेहता, सुश्री रोबिल वीनर आरईएम्ए की अध्यक्ष, सहित सुरेश ज्ञानविहार विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ होटल मेंनेजमेंट के प्रिंसिपल डॉ संदीप सक्सेना एवं डॉ कुलदीप सिंह गौड़ और मिशन लाइफ के अतिथि तथा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी उपस्थित थे।

केंद्रीय संचार ब्यूरो एवं पत्र सूचना कार्यालय की अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला सम्मानित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : 78वें सेना दिवस के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में जयपुर मिलिट्री स्टेशन में लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमान की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य सेना दिवस परेड 2026 के सुव्यवस्थित एवं अनुकरणीय आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों को सम्मानित करना था। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सिविल व्यक्तियों तथा सप्त शक्ति कमान के सैन्य कर्मियों को उनके अनुकरणीय समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया। सप्त शक्ति सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में दक्षिण-पश्चिम कमांड प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) एवं पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), जयपुर की अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला समेत 13 सिविल अधिकारियों को आर्मी कमांडर प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्होंने 08 आर्मी कमांडर प्रशस्ति पत्र, जबकि सैन्य कर्मियों को 40 आर्मी कमांडर प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए। इसके अतिरिक्त, समारोह के दौरान एक वेटेरन अचीवर अवार्ड भी प्रदान किया गया।  सूचना ए...

जयपुर में मोशन एजुकेशन के नए सेंटर का शुभारंभ

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। अगर इंसान पूरे दिल, समर्पण और फोकस के साथ काम करे,तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। मोशन एजुकेशन के संस्थापक और शिक्षाविद नितिन विजय ने जयपुर में मोशन एजुकेशन के नए स्टडी सेंटर के उद्घाटन अवसर पर दिया। नितिन विजय ने बताया कि मोशन एजुकेशन की शुरुआत 7 दिसंबर 2007 को एक छोटे से कमरे में फिजिक्स की क्लास से हुई थी। उस समय संसाधन सीमित थे, लेकिन उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट था-विद्यार्थियों को सही दिशा देना और उनकी मदद करना।  उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, स्पष्ट लक्ष्य और छात्रों के प्रति समर्पण ने मोशन को आज लाखों छात्रों की जिंदगी बदलने वाला अग्रणी संस्थान बना दिया है। मोशन एजुकेशन का लक्ष्य सिर्फ अच्छे रिज़ल्ट देना नहीं, बल्कि हर बच्चे को उसकी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर देना है। मोशन में छात्रों की कमजोरियों को दूर करने और उनकी मजबूती को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी वजह से कोटा में मोशन एजुकेशन अपने उत्कृष्ट सेलेक्शन प्रतिशत के लिए जाना जाता है। नितिन विजय ने बताया कि आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से अब आईआईटी-जेईई और...

सलमान खान की " बैटल ऑफ गलवान " को टक्कर देगी " स्वाभिमान दा ऑक्सीजन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मीणा जनजाति के गौरवशाली इतिहास पर बनाई गयी हिन्दी फिल्म " स्वाभिमान दा ऑक्सीजन " 17 अप्रैल को सलमान खान की बेटल ऑफ गलवान के साथ रिलीज़ होने जा रही है । सलमान खान की फिल्म का बजट 200 करोड रुपयों के आस पास है जो कि बादल की फिल्म से 200%से भी अधिक माना जा रहा है । लेकिन बादल की फिल्म अपनी कहानी और बेहतरीन गीत संगीत व कलाकारों के शानदार अभिनय के दम पर सलमान खान की फिल्म को जबरदस्त टक्कर दे सकती है ।  बादल झरवाल की फिल्म का ट्रेलर 01 फरवरी को रिलीज़ होने जा रहा है । फिल्म मीणा जनजाति के गौरवशाली इतिहास पर आधारित होने के कारण सच्चाई के करीब रहेगी और मुख्य अभिनेता के रूप में बादल झरवाल ने इस फिल्म मे अलग-अलग भूमिकाओ में 4 किरदारों को निभाया है । जोकि अपने आप मे चुनौती भरा काम रहा है ।   फिल्म मे मुख्य अभिनेत्री के रूप निष्ठा डागूर है और इस फिल्म मे राखी शुक्ला व बादल झरवाल के बीच मे बाँलीवुड इन्डस्ट्री में आज तक का सबसे लम्बा सीन भी वन टेक शूट हुआ है । फिल्म की सम्पूर्ण शूटिंग राजस्थान की खूबसूरत लोकेसंस पर की गयी है । इस फिल्म मे वी एफ एक्स का इस्तेमाल ब...

डंगायच स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट ने आयोजित की “द फूड विजार्ड शेफ, द फूड विजार्ड शेफ प्रतियोगिता”

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | डंगायच स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट ने किया “द फूड विजार्ड शेफ, द फूड विजार्ड शेफ प्रतियोगिता” का समारोह के रूप में आयोजनं | डंगायच स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट की प्रिंसिपल डॉ ज्योति अरोड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपने पाक-कौशल, रचनात्मकता एवं नवाचार का प्रदर्शन किया। डॉ अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का सम्मान समारोह शहर के होटल जयपुर मैरियट में आयोजित किया गया। डॉ अरोड़ा ने बताया कि इस अवसर पर जयपुर एवं देश के कई नामी फाइव स्टार होटल्स के एग्जीक्यूटिव शेफ, जनरल मैनेजर्स, उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों तथा प्रतियोगिता के स्पॉन्सर्स की उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा डंगायच ग्रुप से अतुल डंगायच , कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ ज्योति अरोड़ा समस्त जूरी मेंबर्स के द्वारा की गई, जिसमें इंडिया इंटरनेशनल स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही फर्स्ट रनर-अप रावत स्कूल विवेक विहार, सेकंड रनर-...