जयपुर में मोशन एजुकेशन के नए सेंटर का शुभारंभ

० आशा पटेल ० 
जयपुर। अगर इंसान पूरे दिल, समर्पण और फोकस के साथ काम करे,तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। मोशन एजुकेशन के संस्थापक और शिक्षाविद नितिन विजय ने जयपुर में मोशन एजुकेशन के नए स्टडी सेंटर के उद्घाटन अवसर पर दिया। नितिन विजय ने बताया कि मोशन एजुकेशन की शुरुआत 7 दिसंबर 2007 को एक छोटे से कमरे में फिजिक्स की क्लास से हुई थी। उस समय संसाधन सीमित थे, लेकिन उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट था-विद्यार्थियों को सही दिशा देना और उनकी मदद करना।
 उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, स्पष्ट लक्ष्य और छात्रों के प्रति समर्पण ने मोशन को आज लाखों छात्रों की जिंदगी बदलने वाला अग्रणी संस्थान बना दिया है। मोशन एजुकेशन का लक्ष्य सिर्फ अच्छे रिज़ल्ट देना नहीं, बल्कि हर बच्चे को उसकी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर देना है। मोशन में छात्रों की कमजोरियों को दूर करने और उनकी मजबूती को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी वजह से कोटा में मोशन एजुकेशन अपने उत्कृष्ट सेलेक्शन प्रतिशत के लिए जाना जाता है।
नितिन विजय ने बताया कि आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से अब आईआईटी-जेईई और नीट जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी पहले से कहीं ज्यादा आसान और प्रभावी हो गई है। मोशन एजुकेशन का एआई आधारित सिस्टम हर छात्र की परफॉर्मेंस का विश्लेषण करता है और उसके लिए पर्सनलाइज्ड प्रैक्टिस प्रश्न तैयार करता है। 
जब छात्र मोशन लर्निंग ऐप पर सवाल हल करते हैं या टेस्ट देते हैं, तो सिस्टम यह पहचान लेता है कि छात्र किस टॉपिक में मजबूत है और कहां उसे ज्यादा अभ्यास की जरूरत है। इसके बाद छात्र को उसके स्तर के अनुसार आसान, मध्यम या कठिन प्रश्न दिए जाते हैं। इससे कमजोर विषयों पर बार-बार अभ्यास होता है और परीक्षा से पहले ही कमियां दूर हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस तकनीक से अब एवरेज छात्रों का सेलेक्शन प्रतिशत भी लगातार बढ़ रहा है।
मोशन एजुकेशन के स्थानीय डायरेक्टर हिमांशु सिंह और वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मोशन आज देश के अग्रणी कोचिंग संस्थानों में शामिल है। संस्थान जेईई, एडवांस्ड, नीट, ओलंपियाड और अन्य साइंस आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है। देशभर में मोशन के 90 से अधिक सेंटर संचालित हो रहे हैं और संस्थान को करीब दो दशकों का अनुभव है। मोशन अब तक 5 लाख से ज्यादा छात्रों को डॉक्टर और इंजीनियर बनने की दिशा में मार्गदर्शन दे चुका हैं।

अब तक ज्यादातर छात्रों का सपना कोटा जाकर तैयारी करने का होता था, लेकिन परिवार से दूर रहना या आर्थिक कारणों से यह हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता। इसी जरूरत को समझते हुए मोशन एजुकेशन ने जयपुर में गोपालपुरा बायपास और बनीपार्क क्षेत्र में दो नए कैंपस शुरू किए हैं। इन सेंटरों में एक साथ करीब 10 हजार विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। यहां छात्रों को अनुभवी फैकल्टी, उच्च गुणवत्ता वाला स्टडी मटीरियल, एडवांस टेक्नोलॉजी सपोर्ट और कोटा जैसा लर्निंग सिस्टम मिलेगा।

अब नीट, जेईई और फाउंडेशन कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फिलहाल छात्रों को ट्यूशन फीस पर 70 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जा रही है। सरकारी विभागों से जुड़े कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी विशेष स्कॉलरशिप की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मोशन जयपुर अपनी “होनहार भविष्य योजना” के तहत पढ़ाई में मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति प्रदान कर उनके सपनों को साकार करने का अवसर दे रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार