जयपुर में ‘मिशन लाइफ के माध्यम से सर्कुलर इकोनॉमी’ पर हुआ सम्मेलन

०  आशा पटेल ० 
जयपुर । जयपुर में एमआरएआई, मिशन लाइफ और सुरेश ज्ञानविहार विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जगतपुरा स्थित सुरेश ज्ञानविहार विश्वविद्यालय में ‘मिशन लाइफ कार्यक्रम के माध्यम से सर्कुलर इकोनॉमी’ विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में रीसाइक्लिंग मिशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 850 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता की और साथ ही रिसाइक्लिंग करने का संकल्प भी लिया।
सम्मेलन के दौरान पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी की भूमिका पर वक्ताओं द्वारा इस बात पर जोर दिया कि आज हर वस्तु का अभाव दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। इसी लिए आज जरूरत इस बात की है कि उपलब्ध संसाधनों का सीमित होते जाना अपने आप में समस्या हो गई है ।
इसलिए हर वस्तु का रिसाइकिल करना जरूरी हो चला है। सम्मेलन में एमआरएआई के अध्यक्ष संजय मेहता, सुश्री रोबिल वीनर आरईएम्ए की अध्यक्ष, सहित सुरेश ज्ञानविहार विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ होटल मेंनेजमेंट के प्रिंसिपल डॉ संदीप सक्सेना एवं डॉ कुलदीप सिंह गौड़ और मिशन लाइफ के अतिथि तथा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित