प्रवासी राजस्थानियो को राजू मंगौड़ी वाला ने किया एकजुट


० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर प्रवासी संघ मुंबई में 2007 से राजस्थान के मुंबई में रह रहे परिवारों को जोड़ने का कार्य कर रहा है वर्तमान में संघ के साथ करीब 1000 से ज्यादा परिवार जुड़े हुए है । जयपुर प्रवासी संघ राजस्थान के सभी तीज त्यौहार मुंबई में आयोजित कर रहा है जिसमे पतंग उत्सव, होली , सावन की गोठ (दाल बाटी चूरमा) आदि उत्सव मुंबई मे धूमधाम से मनाते है, इसके अलावा सेवा के कार्यो मे भी जयपुर प्रवासी संघ प्रति वर्ष फ्री मेडिकल केंप आदि का आयोजन करता है ।
जयपुर प्रवासी संघ मुंबई रजि.का 18 वा वार्षिक उत्सव व म्यूजिकल नाईट कार्यक्रम का आयोजन विलेपार्ले मुंबई में आयोजित किया गया l कार्यक्रम में सितार स्टार सिम्फोनी द्वारा सितार वादन म्यूजिकल नाईट का  सदस्यों ने आनंद उठाया । जयपुर प्रवासी संघ के संरक्षक दिलीप लाखी,अशोक डागा, विनोद दूगड़ गवर्निंग संरक्षक कृष्णकुमार राठी, कुसुम काबरा व नरेंद्र हीरावत ने आये हुए विशिष्ट अतिथियों का सत्कार किया.।.

जयपुर से पधारे सामाजिक कार्यकर्ता एवं रत्न व्यवसायी राजू मंगोड़िवाला, डॉ सुशील तापरिया, डॉ शैलेश लोढ़ा , डॉ अजय बापना, महेश चन्द गुप्ता को जयपुर श्री की उपाधि से सुशोभीत किया गया! प्रसिद्ध फिल्मकार के सी बोकाडिया व राजस्थान फाउंडेशन चेयरमैन गणपत कोठारी को स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ा कर सम्मानित जयपुर के सुप्रसिद्ध व्यवसाई व सामाजिक कार्यकर्ता नवरतन कोठारी की ग्रुप ऑफ़ कंपनी केजीके. ग्रुप द्वारा जयपुर के युवाओ को ट्रेनिंग , रोजगार के अवसर प्रदान किये गए ।

कार्यक्रम का संचालन कुसुम काबरा व अनीता माहेश्वरी द्वारा किया गया । जयपुर प्रवासी संघ की कार्यकारिणी अरुण निगोतीया, धरमचद कोठारी अनिल हीरावत व संयोजक सुनील सिंघवी ,उप संयोजक  मधु कुमार राठी का कार्यक्रम को सफल बनानें के लिए विशेष सहयोग दिया । कृष्ण कुमार राठी ने जयपुर प्रवासी संघ की जयपुर प्रवासी संघ की स्थापना से लेकर आज तक की कार्यकारिणी के द्वारा जयपुर प्रवासी संघ को आगे बढ़ाने में जो सहयोग दिया उसके लिए सम्मान व स्मृति चिन्ह प्रदान किये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

राजस्थान सांगानेर,बगरू विधानसभा क्षेत्र की 87 कालोनियों के लोग सड़क पर उतरे

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

एआईसी–जेकेएलयू से जुड़े स्टार्टअप ने किया ठोस रॉकेट मोटर का स्थैतिक अग्नि परीक्षण

भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन.बेटियों के सपने पूरे करने के लिए मां को हमेशा साथ देने का आह्वान