केंद्रीय संचार ब्यूरो एवं पत्र सूचना कार्यालय की अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला सम्मानित


० आशा पटेल ० 
जयपुर : 78वें सेना दिवस के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में जयपुर मिलिट्री स्टेशन में लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमान की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य सेना दिवस परेड 2026 के सुव्यवस्थित एवं अनुकरणीय आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों को सम्मानित करना था। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सिविल व्यक्तियों तथा सप्त शक्ति कमान के सैन्य कर्मियों को उनके अनुकरणीय समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया।
सप्त शक्ति सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में दक्षिण-पश्चिम कमांड प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) एवं पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), जयपुर की अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला समेत 13 सिविल अधिकारियों को आर्मी कमांडर प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्होंने 08 आर्मी कमांडर प्रशस्ति पत्र, जबकि सैन्य कर्मियों को 40 आर्मी कमांडर प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए। इसके अतिरिक्त, समारोह के दौरान एक वेटेरन अचीवर अवार्ड भी प्रदान किया गया।

 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (जयपुर) द्वारा ‘नो योर आर्मी’ थीम पर आधारित पांच दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन में किया गया था। प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री ने किया था। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मल्टीमीडिया प्रदर्शनी को जयपुर सहित आसपास के तमाम क्षेत्रों के अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों समेत हजारों की संख्या में नागरिकों ने देखा और भारतीय सेना के शौर्य, अनुशासन एवं योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने 78वें सेना दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगी संस्थाओं और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारतीय सेना केवल राष्ट्र की ही नहीं, बल्कि नागरिकों की भी सेना है। अतः सेना दिवस का उत्सव केवल सेना तक सीमित न रहकर नागरिकों की सहभागिता के साथ मनाया जाना चाहिए। आर्मी कमांडर ने बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए ‘समग्र राष्ट्र दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया, जिसमें सैन्य एवं सिविल संस्थाओं के बीच सशक्त समन्वय अनिवार्य है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित