डंगायच स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट ने आयोजित की “द फूड विजार्ड शेफ, द फूड विजार्ड शेफ प्रतियोगिता”

० आशा पटेल ० 
जयपुर | डंगायच स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट ने किया “द फूड विजार्ड शेफ, द फूड विजार्ड शेफ प्रतियोगिता” का समारोह के रूप में आयोजनं | डंगायच स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट की प्रिंसिपल डॉ ज्योति अरोड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपने पाक-कौशल, रचनात्मकता एवं नवाचार का प्रदर्शन किया। डॉ अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का सम्मान समारोह शहर के होटल जयपुर मैरियट में आयोजित किया गया।
डॉ अरोड़ा ने बताया कि इस अवसर पर जयपुर एवं देश के कई नामी फाइव स्टार होटल्स के एग्जीक्यूटिव शेफ, जनरल मैनेजर्स, उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों तथा प्रतियोगिता के स्पॉन्सर्स की उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा डंगायच ग्रुप से अतुल डंगायच , कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ ज्योति अरोड़ा समस्त जूरी मेंबर्स के द्वारा की गई, जिसमें इंडिया इंटरनेशनल स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
इसके साथ ही फर्स्ट रनर-अप रावत स्कूल विवेक विहार, सेकंड रनर-अप वर्धमान स्कूल रही एवं विभिन्न कैटेगरी में भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावसायिक पाक कला की ओर प्रेरित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा होटल एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग से उन्हें परिचित कराना रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित