राजस्थान कांग्रेस द्वारा संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान प्रारम्भ होगा
० संवाददाता द्वारा ० जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी नवगठित ग्राम पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किये जायेंगे तथा सभी नगर निकायों के वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। 01 अप्रेल से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान प्रारम्भ होगा जिसके तहत् सभी वार्डों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर अध्यक्ष नियुक्त होकर 21 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। उक्त घोषणा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुये की। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान सरकार जान-बूझकर हार के डर से प्रदेश में नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव नहीं करवा रही है, किसी भी बहाने से इन्हें टालने का कार्य लगातार किया जा रहा है। राज्य सरकार ने जान-बूझकर देरी से राज्य में ओबीसी प्रतिनिधित्व आयोग का गठन किया, उन्हें संसाधन नहीं दिये और अब उनकी रिपोर्ट नहीं आने का बहाने बनाकर न्यायालय आदेश के बावजूद नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव टालने का कार...