संदेश

मार्च 25, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

निस्वार्थ सेवा और सामाजिक प्रभाव के लिए द सोशियोफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली : द सोशियोफेयर अवार्ड्स का चौथा संस्करण इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली में आयोजित किया गया। इस अवसर पर देशभर से परिवर्तनकर्ता, सामाजिक लीडर्स और दूरदर्शी एकत्र हुए। सबरी हेल्पेज द्वारा सोशियोफेयर के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने उन व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाया, जो जमीनी स्तर पर उल्लेखनीय सामाजिक प्रभाव उत्पन्न कर रहे हैं। यह आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रयासों को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रेरणादायक हस्तियों की उपलब्धियों को सराहा गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए स्क्वाड्रन लीडर, वरिष्ठ पत्रकार, भारतीय सेना के कर्नल, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारी तथा शिक्षाविद शामिल थे। इस वर्ष के अवॉर्ड्स ने सेवा, दृढ़ता और नवाचार की प्रेरणादायक कहानियों का उत्सव मनाया। सम्मानित व्यक्तियों और संस्थाओं ने कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व किया।...

राममनोहर लोहिया,शहीद भगत सिंह,सुखदेव,राजगुरु के विचार को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली। राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती तथा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर दिल्ली के टी. एन. वाजपेई हॉल में समता सम्मेलन मे आये प्रतिनिधियों का स्वागत आल इंडिया रेल्वे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने किया। समता सम्मेलन मे 15 राज्यों के 500 प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सुदर्शन रेड्डी द्वारा किया गया। जस्टिस सुदर्शन रेड्डी ने संविधान में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के महत्व पर बल देते हुए कहा कि सभी मौलिक अधिकारों को समग्रता में देखा जाना चाहिए। उन्होंने लोहिया जी के विचार को याद करते हुए कहा कि “सत्ता हाथ में हो तो दिल में नम्रता बनी रहनी चाहिए। अध्यक्षता आईटीएम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति रमाशंकर सिंह ने की। शिक्षा की गारंटी पर आयोजित सत्र की अध्यक्षता विजय प्रताप ने की, मुख्य वक्ता के रूप में हैदराबाद से आए रमेश पटनायक उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षा के बढ़ते व्यावसायीकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून बनने के बावजूद सभी...

रसोई गैस की किल्लत से परेशान आमजन की आवाज सरकार तक पहुॅंचाने के लिये कांग्रेस विरोध-प्रदर्शन करेगी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर सभी विभागों एवं प्रकोष्ठों को निर्देश दिये कि जिस क्षेत्र के कार्य के लिये गठन किया गया है उक्त क्षेत्र में सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुये जनता के मध्य पहुॅंचकर उनकी दु:ख-तकलीफों में शामिल होते हुये मदद करने के लिये कार्य करें।  सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ अपने संगठन का विस्तार ब्लॉक, मण्डल और बूथ तक अनिवार्य रूप से करें तथा प्रदेश के एवं आमजन के मुद्दों को लेकर जनता के बीच कार्य करें और जिला कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में विभाग एवं प्रकोष्ठों के जिला तथा प्रदेश पदाधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल हों। डोटासरा ने कहा कि मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध के कारण देश में एलपीजी एवं पेट्रोलियम पदार्थों का संकट खड़ा हो सकता है, यह जानकारी लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गॉंधी ने दी थी तथा सरकार से मांग की थी कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सभी दलों के साथ प्रधानमंत्री चर्चा कर युद्ध कारण उत्पन्न संकट से...