5 अप्रैल को दिल्ली में होगा उत्तराखंड दिव्यांग लोक कला उत्सव

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : उत्तराखंड सदन चाणक्यपुरी दिल्ली में उत्तराखंड समाज की बैठक में भाजपा के गाजियाबाद महानगर में मंत्री प्रमिला राणा, नोएडा महानगर में जिला मंत्री पुष्पा रावत, खोड़ा नगर पालिका परिषद पार्षद हेमंत जोशी, घड़ौली दिल्ली मण्डल अध्यक्ष रेखा चौहान को शॉल एवं माला पहना कर स्वागत किया गया साथ ही 5 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले उत्तराखंड दिव्यांग लोक कला उत्सव की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया।
इस कार्यक्रम में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था के साथ रवीशा फाउंडेशन, का विशेष योगदान है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान ने बताया कि दिव्यांग प्रतिभाओं की टीम दूरस्थ पहाड़ों से यहां पहुंचेगी। दिव्यांग प्रतिभाओं के उत्थान एवं कल्याणार्थ उत्तराखंड दिव्यांग लोक कला उत्सव "हुनर है तो कदर है" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके सहयोगी घुघुती फाउंडेशन, स्वथान NGO, महावेला सनराइज ,महिला सेवा शक्ति फाउंडेशन,मुख्य कोऑर्डिनेटर राजेंद्र चौहान, पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था तथा राखी बिष्ट रविशा फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से इसे भव्य बनाया जाएगा।
बैठक के दौरान दिल्ली एनसीआर के बुद्धिजीवियों जिसमें राजनीतिक, सामाजिक, फिल्मकार से जुड़े लोग शामिल रहे वहीं उत्तराखंड प्रकोष्ठ के दिल्ली अध्यक्ष द्वारा इस कार्यक्रम को पूरा सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही उत्तराखंड सरकार के मीडिया प्रभारी सती द्वारा भी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
यह कार्यक्रम 5 अप्रैल मावलंकर ऑडिटोरियम कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया संसद मार्ग में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर महाकौथिग संयोजक राजेंद्र चौहान प्रसिद्ध गायिका कल्पना चौहान चेयरमैन आदित्य घिल्डियाल ,,संरक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र हलशी,उदय मंमगाई राठी, हरिदत्त,प्रभा बिष्ट , कविता करगेती, लक्ष्मण देवेंद्र रावत, 
कैप्टन यशवंत सिंह रावत ,इंद्रा चौधरी,मीडिया प्रभारी रजनी जोशी ढौडियाल, सुषमा जोशी ,लता रावत, शीला पंत ,रेनु उनियाल, संजय उनियाल, सरोजिनी रावत,देवकी रावत कुशाल सिंह पूर्व अध्यक्ष जगत रावत जी,कार्यकारिणी सदस्य सुबोध थपलियाल एवं सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित