गढ़वाल हितैषिणी सभा पहुंची अपने वरिष्ठ सदस्यों के द्वार
० योगेश भट्ट ०
नयी दिल्ली : अपने वरिष्ठ सदस्यों की सुध लेने की योजना के तहत गढवाल हितैषिणी सभा पदाधिकारियों ने सभा के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व पदाधिकारी पूर्व सी.बी.आई. निरीक्षक 93 वें वर्षीय महिताब सिंह रावत के मयूर विहार फेज-2 स्थित आवास पर जाकर उनकी कुशल-क्षेम लेकर उन्हें सभा के श्रीदेव सुमन वरिष्ठ सदस्य सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर महिताब सिंह रावत की धर्मपत्नी श्रीमती देवश्वरी रावत,

इन्कमटैक्स अधिकारी पुत्र राजेश सिंह रावत व पौत्र कार्तिकेय रावत भी उपस्थित रहे। महिताब सिंह रावत ने सभा में अपने कार्यकाल के अनुभव शेयर किये। सन् 1993 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी.नरसिम्हा राव ने सीबीआई में रावत की सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें पुलिस पदक से भी सम्मानित किया था।
रावत गढ़वाल हितैषिणी सभा की अपने वरिष्ठ सदस्यों के घर पर जाकर उनके सुध लेने जैसे कार्य की सराहना की। महिताब सिंह रावत के दोनों पुत्र जितेन्द्र सिंह रावत व राजेश सिंह रावत भी गढ़वाल हितैषिणी सभा के सदस्य हैं। रावत की तीन शादि-शुदा बेटियां श्रीमती लक्ष्मी रावत श्रीमती सुनीता बिष्ट व श्रीमती प्रभा चौहान तथा सौरभ रावत , वरूण रावत व कार्तिकेय रावत तीन पौत्र हैं।
इस अवसर पर सभा उपाध्यक्ष अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह नेगी, महासचिव पवन कुमार मैठानी, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह रावत, कार्यकारिणी सदस्य जगत सिंह असवाल, बालम सिंह बिष्ट, दिनेश डोभाल, सुरेन्द्र सिंह रावत व विकास चमोली उपस्थित रहे। सभा पदाधिकारियों ने सम्मानस्वरूप महिताब सिंह रावत को वैदिक मंत्रों के साथ फूलमाला व उत्तराखंडी टोपी पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
टिप्पणियाँ