समयबद्ध कार्य,नई आवासीय योजनाओं पर फोकस और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण ” आवासन मंडल अध्यक्ष ने दिए दिशा निर्देश
० आशा पटेल ० जयपुर । राजस्थान आवासन मंडल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने मंडल मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई आवासीय योजनाओं की प्रभावी रूपरेखा तैयार की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के चयन, भूमि उपलब्धता और क्रियान्वयन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं तेज करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि आवासन मंडल की पहचान उत्कृष्ट निर्माण और भरोसे के साथ जुड़ी हुई है, जिसे हर हाल में बनाए रखना आवश्यक है। इसलिए निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए । बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आयुक्त डॉ...