ICAI जयपुर द्वारा बैंक ऑडिट सेमिनार में विशेषज्ञों ने किया मंथन
० आशा पटेल ० जयपुर। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ऑडिटिंग एंड अश्योरेंस स्टैंडर्ड्स बोर्ड के तत्वावधान में ICAI की जयपुर शाखा द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सीए सदस्यों के लिए बैंक ऑडिट विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा, विधायक (सिविल लाइन्स), रहे। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बैंक ऑडिट की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलते वित्तीय परिवेश में बैंक ऑडिट केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि वित्तीय प्रणाली की सुदृढ़ता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने वाला एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए सतीश कुमार गुप्ता ने बैंक ऑडिट की बदलती आवश्यकताओं और वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की भूमिका पर विचार साझा किए। उन्होंने डिजिटल एवं तकनीक-आधारित बैंकिंग वातावरण में ऑडिट की बढ़ती महत्ता, सटीकता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर जोर दिया। जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए राजा मोरध्वज शर्मा ने कहा कि बैंक ऑडिट एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत बैंक के वित्तीय वि...