संदेश

मार्च 27, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सरकार के केन्द्र में राजस्थान की 8 करोड़ जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता में नहीं है : डॉ.रघु शर्मा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान में डबल इंजन सरकार का आधा कार्यकाल समाप्त हो चुका है किन्तु भाजपा सरकार के केन्द्र में राजस्थान की 8 करोड़ जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता में नहीं है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन में जमीनी स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत किया जाकर विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का ढांचा तैयार किया गया था। साथ ही सभी को चिकित्सा मिल सके इस हेतु लोक-कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई थी।  राजस्थान जो देश का सबसे बड़ा राज्य है यहाँ कांग्रेस शासन के दौरान नि:शुल्क दवा योजना लागू की, नि:शुल्क जाँच योजना लागू की तथा कैशलेश 25 लाख रूपये तक के ईलाज की सुविधा प्रदान की गई थी, इन योजनाओं के आधार पर इस तरह की लोक-कल्याणकारी योजना लागू करने वाला राजस्थान प्रदेश चिकित्सा के क्षेत्र में देश का सिरमौर राज्य बना, यह कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार का विजन था। उक्त विचार राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जयपुर पर सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के हर कार्यकाल में नि:शुल्क दवा ...