2030 तक राज्य में 200 जीसीसी स्थापित करने तथा 1.5 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
० आशा पटेल ० जयपुर, राजस्थान ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स कॉन्क्लेव 2026 (जीसीसी) का जयपुर में हुआ आयोजन। कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा लागू ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स पॉलिसी 2025 का उद्देश्य राज्य को वैश्विक निवेश और तकनीकी नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाना है। इस नीति के माध्यम से बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित कर सेवा और डिजिटल सेक्टर को सशक्त किया जा रहा है। राठौड़ ने बताया कि इस पॉलिसी के तहत वर्ष 2030 तक राज्य में 200 से अधिक जीसीसी स्थापित करने तथा लगभग 1.5 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है। यह पहल युवाओं को उच्च कौशल आधारित रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान अब इज ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ-साथ इज ऑफ ग्रोइंग बिजनेस की अवधारणा पर काम किया है। इसके तहत राइजिंग राजस्थान समिट के तहत 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए हैं, जिसमें से 8 लाख करोड़ के धरातल पर आ चुके हैं। इसके साथ ही पिछले साल अप्रैल से दिसंबर तक रीको द्वारा औसतन 7 औद्योगिक प्लॉट प्रतिदिन आवंटित किए गए हैं जो कि अपने आप में...