संदेश

मार्च 28, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के अन्तर्गत उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए "डिजिटल सशक्तिकरण प्रशिक्षण

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। इंस्टीट्यूशन ऑफ सिविल इंजीनियर्स सोसाइटी की सीईओ माया ठाकुर के नेतृत्व में "वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पहल के अन्तर्गत उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए "डिजिटल सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम" का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस, जयपुर में आयोजित होगा,  जिसमें उद्यमियों, कारीगरों, MSMEs एवं SHG सदस्यों को डिजिटल माध्यमों के जरिए अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में अर्चना सुराणा, फाउंडर एवं डायरेक्टर, आर्च कॉलेज, ऋतु नंदा, सेवानिवृत्त RAS, निदेशक (प्रशासन) तथा Ms. मेघा जैन, हेड कम्युनिकेशन की उपस्थिति रही। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मास्टर आर्टिजन डॉ. दीपक संकित, रिपुदमन स्वामी एवं विकास जैन द्वारा प्रदान किए गए, जो प्रतिभागियों को डिजिटल टूल्स, व्यवसाय विकास एवं विस्तार के अवसरों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन साबित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर पंजीकरण एवं संचालन, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर व्यवसाय विकास करना रहा। यह पहल ODOP के तहत जमीन...

सही मसाला संयोजन ही मेक्सिकन व्यंजनों के वास्तविक स्वाद को उभारता है

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन विभाग में विद्यार्थियों के लिए पाक कला मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शेफ समीर गुप्ता ने छात्रों को मेक्सिकन व्यंजनों पर आधारित हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न मैक्सिकन व्यंजन बनाना सीखा तथा आधुनिक कुकिंग तकनीकों, प्रेजेंटेशन एवं प्लेटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। शेफ समीर गुप्ता ने मेक्सिकन व्यंजनों में उपयोग होने वाले विभिन्न मसालों जैसे पप्रिका, ओरेगानो, क्यूमिन, चिली फ्लेक्स, स्मोक्ड पेपरिका आदि के उपयोग, उनके संतुलित मिश्रण तथा स्पाइस ब्लेंडिंग की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि सही मसाला संयोजन ही मेक्सिकन व्यंजनों के वास्तविक स्वाद को उभारता है। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से मसालों के संतुलन, फ्लेवर प्रोफाइल और प्रेजेंटेशन की तकनीकों को भी प्रदर्शित किया। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप सिंह गौर ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के पाक कौशल को निखारने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता...

गैस की कमी के कारण पूरा देश परेशान है लोग लाईनों में लगे हुए है : कांग्रेस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में व्याप्त एलपीजी की कमी के कारण आमजन को हो रही परेशानी के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा जयपुर के शहीद स्मारक पर विशाल धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना-प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी सचिव व सह प्रभारी रित्विक मकवाना, एआईसीसी के मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, सचिव  धीरज गुर्जर, कांग्रेस विधायक, जिलाध्यक्ष, अग्रिम संगठनों तथा विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं संयोजक, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने से पूर्व देश में महँगाई कम करने, भ्रष्टाचार समाप्त करने, बेरोजगारी समाप्त करने और विदेश नीति सुदृढ़ करने का वादा किया था किन्तु आज देश किस जगह खड़ा है यह सोचने वाली बात है। प्रधानमंत्री ने 2014 में घोषणा की थी कि बीपीएल वर्ग की महिलाएं जो चूल्हे के धूएँ से परेशान है उन्हे...