संदेश

मार्च 29, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महावीर जयंती पर लवाजमे के साथ निकलेगी शोभायात्रा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर.| गुलाबी नगरी में महावीर जयंती पर निकलेगी भगवान महावीर जयंती पर शोभा यात्रा | भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव 30 मार्च पर राजधानी में आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत मेल नजर आएगा। जियो और जीने दो के संदेश के साथ भक्ति, श्रद्धा और मानवता की सेवा का उत्सव मनाया जाएगा। शहर में शोभायात्रा निकलेगी व मुनि-संतों के सान्निध्य में होने वाली धर्मसभा के माध्यम से जन- जन को अहिंसा और करुणा का संदेश दिया जाएगा। जैन सभा अध्यक्ष सुभाष चंद जैन और महामंत्री मनीष बैद ने बताया कि मानव सेवा के संकल्प को साकार करते हुए महोत्सव के तहत अब तक चार चरणों में 32 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जा चुके है। मुख्य संयोजक राजीव पाटनी के अनुसार पांचवें चरण में 30 मार्च के बीच 25 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। महोत्सव के तहत मनिहारों का रास्ता स्थित महावीर पार्क से शोभायात्रा रवाना होगी। प्रधान संयोजक अशोक जैन ने बताया कि इस बार यात्रा में 24 तीर्थंकरों के 24 रथ शामिल होंगे। इन रथों पर सजीव झांकियों के माध्यम से भगवान महावीर के जीवन और उनके सिद्धांतों का संदेश दिया...

ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 महिलाओं का सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक नेतृत्व को समर्पित समारोह “ऑरा – द पावर ऑफ शी” का आयोजन सेवा कुंज फाउंडेशन एवं नव्यान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान, जयपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मदन राठौर; विधायक, सिविल लाइंस, गोपाल शर्मा; बीजेपी प्रदेश मंत्री, एकता अग्रवाल एवं शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी लिमिटेड के सागर और आस्था अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया।  नव्यान फाउंडेशन से ममता शर्मा एवं राजा यादव, तथा सेवा कुंज फाउंडेशन से शुभा गुप्ता एवं अर्चना पुरोहित के बताया कि इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में पद्मश्री सम्मानित गुलाबो; नीरू यादव ; अवनि लेखरा ; शबाना डागर ; माया टंडन ; लीला बोरडिया ; प्रियल गर्ग सहित कई नाम शामिल रहे, जिन्होंने अपने कार्य,  समर्पण एवं प्रतिभा के माध्यम से समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। “ऑरा – द पावर ऑफ शी” केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, संघर्ष ...