संदेश

मुकेश चौथी बार प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने,राजकुमार शर्मा जकड़ी महासचिव निर्वाचित

चित्र
By : ASHA PATEL : Jaipur Correspondent. जयपुर, । पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी 2026-27 के लिए मुकेश मीणा अध्यक्ष और राजकुमार शर्मा जकड़ी महासचिव निर्वाचित हुए है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मुकेश मीणा को 369, रोहित कुमार सोनी को 317, रूपेश टिंकर को 194 और अभय जोशी को 127 मत मिले है। महासचिव पद पर राजकुमार शर्मा जकड़ी को 430, रामेन्द्र सोलंकी को 392, परमेश्वर प्रसाद शर्मा को 112 एवं अभय सिंह को 42 मत मिले है। उपाध्यक्ष के दो पदों पर डॉ. मोनिका शर्मा और पुष्पेन्द्र सिंह राजावत निर्वाचित घोषित किए गए है। इस पद पर डॉ. मोनिका शर्मा को 416 और पुष्पेन्द्र सिंह राजावत को 399 मत मिले है। उन्होनें बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर नमोनारायण अवस्थी ने 447 मत प्राप्त कर सफलता हासिल की है। इस पद पर अनिल त्रिवेदी को 365, और शालिनी श्रीवास्तव को 166 मत मिले है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शेखावत ने बताया कि कार्यकारिणी के दस पदों पर अनिता शर्मा, मतीष पारीक, निखलेश शर्मा, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महन्त संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर, धूलील...

टीना डाबी टोंक कलेक्टर और डॉ. जितेन्द्र सोनी मुख्यमंत्री के सचिव और सूचना विभाग का सचिव नियुक्त

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 65 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत डॉ. जोगा राम को शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायतीराज के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के मिशन निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राजन विशाल को जल जीवन मिशन (JJM) का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का शासन सचिव बनाया गया है। इसके अलावा मुकुल शर्मा और अरविन्द कुमार पोसवाल को मुख्यमंत्री का विशिष्ट सचिव नियुक्त किया गया है। राजधानी जयपुर के जिला कलक्टर की जिम्मेदारी अब संदेश नायक संभालेंगे, जबकि नम्रता वृष्णि को जोधपुर और गौरव अग्रवाल को उदयपुर का नया जिला कलक्टर नियुक्त किया गया है।  चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी को बाड़मेर से स्थानांतरित कर टोंक का जिला कलक्टर बनाया गया है। बीकानेर जिले की कमान निशांत जैन को सौंपी गई है, जिन्हें बीकानेर विकास प्राधिकरण के अध...

ऑल इंडिया यंग आर्टिस्ट्स एग्जीबिशन 2026 के पोस्टर का विमोचन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । सुरेंद्र पाल जोशी कला स्मृति ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाली ऑल इंडिया यंग आर्टिस्ट्स एग्जीबिशन 2026 के पोस्टर का विमोचन ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय, मालवीय नगर, जयपुर में सम्पन्न हुआ। यह प्रदर्शनी देशभर के युवा कलाकारों (आयु सीमा 18 से 35 वर्ष) को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, जहाँ वे अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और कला के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर सकें। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में जयपुर के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित कलाकारों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विनोद भारद्वाज, नाथू लाल वर्मा, अशोक गौड़, विनय शर्मा, शब्बीर हसन काज़ी, सन्नी सेबेस्टियन, अमित कल्ला, गौरी शंकर सोनी, मनीष शर्मा, महावीर भारती, सहित अन्य कलाकारों ने पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार ज्वाला ने कहा कि स्व. कलाकार सुरेंद्र पाल जोशी की स्मृति में स्थापित इस ट्रस्ट का उद्देश्य कला एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी युवा कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करने का प्रयास है, जिससे वे अपनी प...

राजस्थान में कांग्रेस के 5 लाख नये पदाधिकारियों को जोडऩे का कार्य होगा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है, अभियान के तहत् प्रदेश के सभी नगर निकायों के वार्डों और ग्राम पंचायतों पर वार्ड कांग्रेस कमेटी तथा ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटियों को गठन किया जायेगा। इस अभियान के अन्तर्गत कांग्रेस के 5 लाख नये पदाधिकारियों को जोडऩे का कार्य होगा।  30 दिवस तक चलने वाले इस अभियान के तहत् प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता आमजनता के बीच जाकर जनजागरण करेंगे कि नगर निकाय व पंचायती राज चुनाव ना करवाकर भाजपा की राजस्थान सरकार ने लोकतंत्र को समाप्त करने का कार्य किया है व प्रजातंत्र के सिद्धांतों के विपरीत कार्य किया है। लोकतंत्र पर प्रहार और प्रजातंत्र का अपमान तो उसी दिन हो गया था  जब प्रदेश में दिल्ली से पर्ची भेजकर सरकार थोपी गई थी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। डोटासरा ने कहा कि सरकार गठन के ढाई वर्ष पूर्ण होने को है, लेकिन बताने के लिये सरकार के पास कोई ...

मेडिकल प्रवेश प्रणाली के लिए 'एक राष्ट्र,एक काउंसलिंग' की मांग

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली | दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मेडिकल शिक्षा क्षेत्र की विसंगतियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। 'सेव मेरिट सोसाइटी' के प्रतिनिधियों ने वर्तमान एनईईटी प्रणाली की खामियों को उजागर करते हुए दावा किया कि एकल परीक्षा होने के बावजूद प्रवेश प्रक्रिया अब भी अव्यवस्थित, महंगी और जटिल बनी हुई है। सोसाइटी के अध्यक्ष वी.ए.आर.के. प्रसाद ने बताया कि 2011-12 में एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 'एकल परीक्षा' के रूप में एनईईटी को अपनाया गया था ताकि पारदर्शिता आए। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि काउंसलिंग और फीस संरचना में एकरूपता की कमी ने इस पारदर्शिता को सीमित कर दिया है। वर्तमान में छात्रों को एनईईटी रैंक मिलने के बाद विभिन्न राज्यों और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के माध्यम से अलग-अलग आवेदन करना पड़ता है।  "काउंसलिंग शेड्यूल में टकराव के कारण छात्र अक्सर एक सीट छोड़कर दूसरी जगह चले जाते हैं, जिससे कई सीटें खाली रह जाती हैं। यह न केवल छात्रों के लिए मानसिक तनाव का कारण है, बल्कि देश के संसाधनों की भी हानि है।" प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत दस्त...

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की पहल वरिष्ठ नागरिकों के लिए त्रैमासिक सम्मेलन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण को समर्पित एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीसीपी कार्यालय परिसर, वसंत विहार में त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एसीपी हैडक्वाटर विजय कुमार ने किया, जिसमें सभी थानो के वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षा, संरक्षण और साइबर अपराध से बचाव संबंधी जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए। इन सत्रों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर और सतर्क बनाना रहा। यह आयोजन पुलिस और समाज के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने और वरिष्ठ नागरिकों के सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में आयोजित हेल्थएक्सचेंज 2026 हेल्थकेयर इनोवेशन, पॉलिसी संवाद और सहयोग का एक सशक्त मंच बनकर उभरा। इस कार्यक्रम में 30 से अधिक स्टार्टअप्स और 50 से ज्यादा स्टेकहोल्डर्स  जिनमें हॉस्पिटल लीडर्स, कॉर्पोरेट, सरकारी अधिकारी और सीएसआर प्रतिनिधि शामिल थे ने भाग लेकर भारत में स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव की दिशा में एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया। कार्यक्रम की शुरुआत आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट और आईआईएचएमआर फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. पी. आर. सोडानी के संबोधन से हुई, जो पब्लिक हेल्थ और हेल्थकेयर मैनेजमेंट के एक प्रतिष्ठित अकादमिक और नीति विशेषज्ञ हैं। उन्होंने वास्तविक स्वास्थ्य चुनौतियों के साथ इनोवेशन को जोड़कर टिकाऊ और प्रभावी समाधान विकसित करने पर जोर दिया। फर्स्ट सेशन “राजस्थान का हेल्थकेयर परिदृश्य: अगले बड़े अवसर की संभावनाएं” विषय पर केंद्रित था, जिसमें डॉ. अमित यादव, एमडी, एनएचएम राजस्थान, डॉ. मोना दुग्गल, निदेशक, आईसीएमआर-एनआईआरडीएचडीएस, और डॉ. डी.के. शर्मा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, डॉ. आर.पी. सेंटर, एम्स दिल्ली शामिल रहे...

"भूतेर राजा दिल बोर" ने सेक्टर V में ओमेगा बिल्डिंग में अपनी नई ब्रांच खोली

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : साल्ट लेक में पॉपुलर रेस्टोरेंट ‘भूतेर राजा दिल बोर’, जो अपने मज़ेदार खाने के एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है ने सेक्टर V में ओमेगा बिल्डिंग में अपनी नई ब्रांच खोली यह रेस्टोरेंट लॉन्च नहीं बल्कि  एक पूरा एक्सपीरियंस है। भूतेर राजा दिल बोर सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं बल्कि यह एक ऐसी जगह है जहाँ कहानियाँ, क्रिएटिविटी और खाना सब एक ही जगह पर मिलते हैं। बंगाली कल्चर, कल्पना और शानदार मेल से प्रेरित, यह ब्रांड उन लोगों के बीच पसंदीदा बन गया है जो आम चीज़ों से कुछ अलग पसंद करते हैं। इस नई ब्रांच के साथ, वे कोलकाता के सबसे बिज़ी इलाकों में से एक में अनोखे एक्सपीरियंस का एक बड़ा और बेहतर वर्ज़न लाए हैं। सेक्टर V में यह ब्रांच इस तरह से डिज़ाइन की गई है कि विज़िटर्स को लगता है कि वे बिल्कुल अलग दुनिया में आ गए हैं। इसका इंटीरियर मज़ेदार और रहस्यमयी चीज़ों से भरा है; हर कोने में यूनिक डिज़ाइन, क्रिएटिव लाइटिंग और आकर्षक डिटेल्स हैं। यहाँ आप सिर्फ़ बैठकर खाना नहीं खाते आप एक्सप्लोर भी करेंगे, तस्वीरें भी लेंगे और पूरे वाइब का मज़ा भी लेंगे। इस नई ब्रांच का सब...

महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जयपुर हाफ मैराथन में जयपुर के धावको की भागीदारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड (एमएलडीएल) और राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम (आरआईआईसीओ) के संयुक्त उद्यम, महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जयपुर लिमिटेड ('एमडब्ल्यूसी जयपुर') ने महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जयपुर हाफ मैराथन का आयोजन किया। हाल ही में आयोजित महिंद्रा वर्ल्ड सिटी चेन्नई मैराथन की अगली कड़ी के रूप में, इस कार्यक्रम ने जयपुर के फिटनेस शौकीनों, शौकिया धावकों (रनर) और अनुभवी एथलीटों के बढ़ते समुदाय को इकट्ठा होने का अवसर प्रदान किया। इस मैराथन में सभी आयु वर्ग और क्षमताओं वाले 3000 से अधिक रनर ने भाग लिया। मैराथन को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उन्होंने धावकों का उत्साह बढ़ाया और युवाओं के लिए स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर ज़ोर दिया। एमडब्ल्यूसी जयपुर के परिसर में पौधा भी लगाया गया, जहां मुख्यमंत्री ने व्यवसायों के लिए स्थायी माहौल बनाने और उसे बनाए रखने के प्रति एमडब्ल्यूसी जयपुर की प्रतिबद्धता दोहराई। इस मैराथन दौड़ में कई श्रेणियां शामिल थीं, जिनमें हाफ मैराथन, 10 किमी दौड़, 5 किमी दौड़, 3 किमी दौड़ और 1 किम...

भगवान महावीर ने संपूर्ण विश्व को अहिंसा और विश्व शांति का दिया संदेश

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। सीकर में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव को भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) गौतम दक रहे। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से महावीर स्वामी मंदिर से अहिंसा सर्किल तक प्रभात फेरी आयोजित की गई। इसके बाद दिगंबर जैन विद्यालय समिति की ओर से शहर में शाही लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो बजाज रोड, अहिंसा सर्किल, स्टेशन रोड, जाट बाजार, पुरानी कोतवाली रोड होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में झांकियां, बैंड और वर्धमान स्कूल का बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। एक झांकी में वर्तमान वैश्विक संकट और इजरायल-अमेरिका व ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर भी प्रकाश डालते हुए विश्व शांति और मैत्री का संदेश दिया गया। अन्य झांकियों के माध्यम से भगवान महावीर के "जियो और जीने दो" और अहिंसा परमो धर्म के आदर्शों को आमजन तक पहुँचाया गया। गौतम दक ने कहा कि भगवान महावीर ने संपूर्ण विश्व को अहिंसा की राह दिखाई। भगवान महावीर ने प्रेम, दया और करूणा के जिस मार्ग का संदेश दिया, उस पर ...