भगवान महावीर ने संपूर्ण विश्व को अहिंसा और विश्व शांति का दिया संदेश

० आशा पटेल ० 
जयपुर। सीकर में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव को भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) गौतम दक रहे। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से महावीर स्वामी मंदिर से अहिंसा सर्किल तक प्रभात फेरी आयोजित की गई। इसके बाद दिगंबर जैन विद्यालय समिति की ओर से शहर में शाही लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो बजाज रोड, अहिंसा सर्किल, स्टेशन रोड, जाट बाजार, पुरानी कोतवाली रोड होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई।
शोभायात्रा में झांकियां, बैंड और वर्धमान स्कूल का बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। एक झांकी में वर्तमान वैश्विक संकट और इजरायल-अमेरिका व ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर भी प्रकाश डालते हुए विश्व शांति और मैत्री का संदेश दिया गया। अन्य झांकियों के माध्यम से भगवान महावीर के "जियो और जीने दो" और अहिंसा परमो धर्म के आदर्शों को आमजन तक पहुँचाया गया।
गौतम दक ने कहा कि भगवान महावीर ने संपूर्ण विश्व को अहिंसा की राह दिखाई। भगवान महावीर ने प्रेम, दया और करूणा के जिस मार्ग का संदेश दिया, उस पर चलते हुए सभी आदर्श एवं समरस समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर जयंती पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
कार्यक्रम के अध्यक्ष राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि जैन समाज हर तरह से सक्षम रहा है, आज भी जैन समाज हर तरह से सक्षम है और हर क्षेत्र में सदेव आगे रहता है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, धोद विधायक गोरधन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व विधायक रतन जलधारी सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

राजस्थान सांगानेर,बगरू विधानसभा क्षेत्र की 87 कालोनियों के लोग सड़क पर उतरे

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन

भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन.बेटियों के सपने पूरे करने के लिए मां को हमेशा साथ देने का आह्वान

एआईसी–जेकेएलयू से जुड़े स्टार्टअप ने किया ठोस रॉकेट मोटर का स्थैतिक अग्नि परीक्षण

पालम विधानसभा के लोग स्वार्थी नेताओं व दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की वजह से नारकीय जीवन जीने को मजबूर — सोलंकी

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की