ऑल इंडिया यंग आर्टिस्ट्स एग्जीबिशन 2026 के पोस्टर का विमोचन
० आशा पटेल ०
जयपुर । सुरेंद्र पाल जोशी कला स्मृति ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाली ऑल इंडिया यंग आर्टिस्ट्स एग्जीबिशन 2026 के पोस्टर का विमोचन ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय, मालवीय नगर, जयपुर में सम्पन्न हुआ। यह प्रदर्शनी देशभर के युवा कलाकारों (आयु सीमा 18 से 35 वर्ष) को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, जहाँ वे अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और कला के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर सकें।पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में जयपुर के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित कलाकारों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विनोद भारद्वाज, नाथू लाल वर्मा, अशोक गौड़, विनय शर्मा, शब्बीर हसन काज़ी, सन्नी सेबेस्टियन, अमित कल्ला, गौरी शंकर सोनी, मनीष शर्मा, महावीर भारती, सहित अन्य कलाकारों ने पोस्टर का विमोचन किया।
प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु प्रवेश शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है, जो कलाकारों के सहयोग एवं आयोजन की व्यवस्थाओं में उपयोग किया जाएगा। सुरेंद्र पाल जोशी कला स्मृति ट्रस्ट का उद्देश्य कला एवं संस्कृति के संवर्धन के साथ युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपनी रचनात्मक क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकें। ऑल इंडिया यंग आर्टिस्ट्स एग्जीबिशन 12 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार ज्वाला ने कहा कि स्व. कलाकार सुरेंद्र पाल जोशी की स्मृति में स्थापित इस ट्रस्ट का उद्देश्य कला एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी युवा कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करने का प्रयास है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकें और आगे बढ़ सकें।
ट्रस्ट की अध्यक्ष संगीता सुरेंद्र पाल जोशी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि युवा कलाकारों के लिए एक प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने सभी कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह आयोजन और अधिक सफल एवं सार्थक बनेगा।
इस प्रदर्शनी के लिए ऑनलाइन प्रविष्टियाँ 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित की गई हैं। प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर प्रथम चरण में चयन (जूरी) द्वारा किया जाएगा, जिसमें ऑनलाइन प्राप्त कलाकृतियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके उपरांत चयनित कलाकारों से उनकी मूल (ओरिजिनल) कलाकृतियाँ आमंत्रित की जाएंगी। द्वितीय चरण की जूरी में अंतिम चयन किया जाएगा तथा उत्कृष्ट कला कृतियों के लिए पुरस्कार निर्धारित किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ