मुकेश चौथी बार प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने,राजकुमार शर्मा जकड़ी महासचिव निर्वाचित

By : ASHA PATEL : Jaipur Correspondent.
जयपुर, । पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी 2026-27 के लिए मुकेश मीणा अध्यक्ष और राजकुमार शर्मा जकड़ी महासचिव निर्वाचित हुए है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मुकेश मीणा को 369, रोहित कुमार सोनी को 317, रूपेश टिंकर को 194 और अभय जोशी को 127 मत मिले है। महासचिव पद पर राजकुमार शर्मा जकड़ी को 430, रामेन्द्र सोलंकी को 392, परमेश्वर प्रसाद शर्मा को 112 एवं अभय सिंह को 42 मत मिले है।
उपाध्यक्ष के दो पदों पर डॉ. मोनिका शर्मा और पुष्पेन्द्र सिंह राजावत निर्वाचित घोषित किए गए है। इस पद पर डॉ. मोनिका शर्मा को 416 और पुष्पेन्द्र सिंह राजावत को 399 मत मिले है। उन्होनें बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर नमोनारायण अवस्थी ने 447 मत प्राप्त कर सफलता हासिल की है। इस पद पर अनिल त्रिवेदी को 365, और शालिनी श्रीवास्तव को 166 मत मिले है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शेखावत ने बताया कि कार्यकारिणी के दस पदों पर अनिता शर्मा, मतीष पारीक, निखलेश शर्मा, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महन्त संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर, धूलीलाल मीणा (डीसी) निर्वाचित घोषित किए गए है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार