संदेश

अप्रैल 3, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान सरकार बिना कारण पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनाव नहीं करवा रही : कांग्रेस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत् ब्यावर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनजागरण हेतु जनसभा का आयोजन किया गया जिसे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी व स्थानीय नेताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि संगठन की मजबूती पार्टी के लिये आवश्यक है, समस्त कार्य मजबूत संगठन के द्वारा ही सम्पन्न किये जाते हैं, देश को आजाद कराने से लेकर आज के स्वर्णिम भारत के निर्माण में कांग्रेस के मजबूत संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज कांग्रेस संगठन के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है कि केन्द्र में बैठी हुई सत्ता संविधान की पालना नहीं कर रही है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संविधान को बचाने के लिये संघर्ष करना आवश्यक हो गया है।  डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने देश में संविधान देकर सबको समानता का अधिकार दिया था और वोट का अधिकार देकर जनप्रतिनिधि चुनने का भी अधिकार दिया था जिसे भाजपा द्व...

IFWJ धरना स्थल पर पुलिस ने पहुंच कर बताया अवैध और मुकदमा दर्ज करने की दी धमकी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। आईएफडब्ल्यूजे संगठन द्वारा प्रशासन की आड़ में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर और झूठे मुकदमों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर दिए जा रहे धरना स्थल पर पुलिस अधिकारी ने आकर धरने को अवैध बताते हुए मुकदमा दर्ज करने की बात कही। जबकि संगठन द्वारा पहले से ही अनिश्चितकालीन धरने की अनुमति हेतु दिनांक 01 अप्रैल को ही लिखित आवेदन पुलिस उपायुक्त दक्षिण को कमरा नं 15 के माध्यम से दे दिया गया था। परन्तु जिस प्रकार धरने के दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रभाव से धरना स्थल पर पूरे दिन पत्रकारों व मिडिया की आवाजाही बढ़ती जा रही है उससे प्रशासन चिंता दिखाई देने लगी है। शायद इसी कारण प्रशासन या सरकार के इशारे पर दमनकारी नीति के तहत धरना समाप्त कराने की कुचेष्टाए शुरू हो चुकी है। लेकिन पुलिस प्रशासन की यह नकारात्मक प्रतिक्रिया संगठन के इस संघर्ष को और भी अधिक मजबूती प्रदान करने जा रही है।