महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जयपुर हाफ मैराथन में जयपुर के धावको की भागीदारी

० आशा पटेल ० 
जयपुर । महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड (एमएलडीएल) और राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम (आरआईआईसीओ) के संयुक्त उद्यम, महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जयपुर लिमिटेड ('एमडब्ल्यूसी जयपुर') ने महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जयपुर हाफ मैराथन का आयोजन किया। हाल ही में आयोजित महिंद्रा वर्ल्ड सिटी चेन्नई मैराथन की अगली कड़ी के रूप में, इस कार्यक्रम ने जयपुर के फिटनेस शौकीनों, शौकिया धावकों (रनर) और अनुभवी एथलीटों के बढ़ते समुदाय को इकट्ठा होने का अवसर प्रदान किया। इस मैराथन में सभी आयु वर्ग और क्षमताओं वाले 3000 से अधिक रनर ने भाग लिया।
मैराथन को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उन्होंने धावकों का उत्साह बढ़ाया और युवाओं के लिए स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर ज़ोर दिया। एमडब्ल्यूसी जयपुर के परिसर में पौधा भी लगाया गया, जहां मुख्यमंत्री ने व्यवसायों के लिए स्थायी माहौल बनाने और उसे बनाए रखने के प्रति एमडब्ल्यूसी जयपुर की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस मैराथन दौड़ में कई श्रेणियां शामिल थीं, जिनमें हाफ मैराथन, 10 किमी दौड़, 5 किमी दौड़, 3 किमी दौड़ और 1 किमी की छोटी दौड़ शुमार थी। सुरक्षा और निर्बाध निष्पादन पर विशेष ध्यान देते हुए, इस कार्यक्रम को व्यापक स्थानीय व्यवस्थाओं का समर्थन मिला, जिसमें हाइड्रेशन पॉइंट, चिकित्सा सहायता टीमें और उन्नत मार्ग प्रबंधन प्रणालियां शामिल थीं। स्वयंसेवकों तथा शहर के अधिकारियों ने कुशल यातायात प्रबंध सुनिश्चित करने और सभी प्रतिभागियों के लिए सुरक्षित, सहज अनुभव प्रदान करने के लिए मिलकर काम किया।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, "मैं आयोजकों को उस स्थान पर इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए बधाई देना चाहता हूं जहां व्यवसाय फलता-फूलता है। इस व्यावसायिक केंद्र पर यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, और उम्मीद है कि यह वार्षिक कार्यक्रम में तब्दील होगा। महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लि के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, अमित कुमार सिन्हा ने कहा, "मुझे महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जयपुर हाफ मैराथन में भागीदारी के स्तर और विविधता को देखकर बहुत खुशी हो रही है, 

जो हमारे विकास स्थलों के आसपास बढ़ रहे मज़बूत और समावेशी समुदाय को दर्शाता है। ऐसे क्षण हमारे उस व्यापक दृष्टिकोण को और मजबूती प्रदान करते हैं जिसके तहत हम ऐसे एकीकृत स्थान बनाते हैं जहां लोग जुड़ते हैं, अपनापन महसूस करते हैं और आगे बढ़ते हैं। हम इस मैराथन को वार्षिक पहल बनाने के लिए तत्पर हैं।

यह पहल, मैराथन प्रतियोगिता से परे, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और समुदाय की साझा भावना को विकसित करने का अवसर बनी। यह पर्यावरण जागरूकता और ज़िम्मेदार शहरी विकास को प्रोत्साहित करने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप भी था, जिसने 'हरियाली भरे कल (ग्रीनर टुमॉरो)' के विचार को और मज़बूत किया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित